LATEST NEWS

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

Jharkhand News : झारखंड में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, आरजेडी से संजय प्रसाद यादव बने मंत्री, जानिए कौन हैं

झारखंड में गुरुवार को हेमंत सोरेन के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, वहीं राजद ने 6 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की.

Jharkhand Sanjay Prasad Yadav
Jharkhand Sanjay Prasad Yadav - फोटो : news4nation

Jharkhand News : झारखंड में गुरुवार को  हेमंत सोरेन के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इसमें झामुमो से सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद ने शपथ ली.कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री बने हैं. वहींआरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली है. 

सोरेन के 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीटें हैं। कांग्रेस को 16, राजद को 4 और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में 2 सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

झामुमो के मंत्री 

दीपक बिरुआ : दीपक बिरुआ चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार चाईबासा से विधायक चुने गए हैं. 

हफीजुल हसन :  हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन दूसरी बार मधुपुर से विधायक बने हैं।  

रामदास सोरेन : रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक बने हैं, उन्होंने चंपई सोरेन के बेटे बाबू लाल सोरेन को हराया था.

योगेंद्र प्रसाद : योगेन्द्र प्रसाद भारत के झारखण्ड राज्य की गोमिया सीट से 2014 से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं।  

NSIT
Nsmch

सुदिव्य कुमार सोनू :सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झामुमो के विधायक हैं।

चमरा लिंडा-: चमरा लिंडा बिशुनपुर से विधायक बने हैं।

कांग्रेस के मंत्री 

राधा कृष्ण किशोर : इस बार पलामू के छतरपुर से विधानसभा चुनाव जीते हैं। अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं और SC समुदाय से आते हैं।

दीपिका पांडे सिंह : दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महागामा से झारखंड विधान सभा की सदस्य चुनी गई हैं।  

इरफान अंसारी  : जामताड़ा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीता है।

शिल्पी नेहा तिर्की  : शिल्पी नेहा तिर्की रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता बंधु तिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद चुनाव में जीत हासिल की थी।

राजद के मंत्री 

संजय प्रसाद यादव: संजय प्रसाद यादव गोड्डा से तीन बार विधायक रहे हैं और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं . शपथ के बाद संजय यादव ने कहा कि शपथ सत्यनिष्ठा और जनसेवा की !! आप सभी के साथ–साथ विशेष रूप से मेरे गोड्डा की भगवान रूपी जनता मालिक के अपार आशीर्वाद और असीमित स्नेह से आज झारखंड की विकास यात्रा अविरल बनाये रखने एवं चहुँमुखी विकास की शपथ ली।