LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

JHARKHAND ELECTION 2024 - झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में हो गया सीटों का बंटवारा, बीजेपी ने नीतीश कुमार और चिराग को दिया गच्चा, मांझी की झोली खाली

Seat sharing done in NDA for Jharkhand assembly elections

RANCHI – झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। आज झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड चुनाव में एनडीए में तीन पार्टियां प्रमुख रूप से शामिल होगी। 

सोमवार को पार्टी चुनाव प्रबंध समिति की बैठक के बाद प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा का अपने सहयोगियों के साथ सीटों पर तालमेल पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आजसू को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं। 

जदयू को दो और लोजपारा को एक सीट

हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नीतीश कुमार की जदयू को दो सीटें देने पर सहमति बनी है। लेकिन इस पर केंद्रीय नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला लेगा। वहीं एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान से 16 अक्टूबर को चर्चा के बाद उनकी एक सीट तय हो सकती है। असम सीएम ने बताया कि झारखंड में यह पहली बार होगा, जब तीन पार्टियों के बीच गठबंधन होगा। वहीं मांझी की पार्टी को सीट देने पर कोई सहमति नहीं बनी

98 फीसदी उम्मीदवार तय

हिमंत ने बताया कि 98 प्रतिशत भाजपा प्रत्याशियों का नाम तय हो चुका है। जैसे ही चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होगी, उसके 24 घंटे में प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

सरमा ने स्पष्ट किया कि चंदनकियारी की सीट भाजपा के पास ही रहेगी। यहां से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भाजपा के विधायक हैं।