LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

CM नीतीश के '5 एस' ने बिहार का किया काया कल्प तो '3 सी' ने बदल दी प्रदेश की छवि,राजद के चरित्र से जनता वाकिफ..

Bihar Politics : जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने सीएम नीतीश के कार्यों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा की सीएम नीतीश ने विकास और गवर्नेंस की नयी शब्दावली दी है. वहीँ थ्री से कभी समझौता नहीं किया....पढ़िए आगे

CM नीतीश के '5 एस' ने बिहार का किया काया कल्प तो '3 सी' ने ब

PATNA : जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास और गवर्नेंस की नयी शब्दावलियां दीं और उन्हें सफलतापूर्वक जमीन पर उतार भी दिया। ‘पांच एस’  यानि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइकिल और सुरक्षा। यह विकास की ऐसी शब्दावलियां हैं जो नीतीश कुमार के पूर्व न कभी सुनी गईं थीं न महसूस की गईं थीं। लालू जी के शासनकाल में बिहार के लोग इस तरह के शब्दों को सुनने के लिए तरस गए थे। इसी प्रकार ‘तीन सी’ यानि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म । सारे लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार ने आज तक अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कभी समझौता नहीं किया। यह शुद्ध रूप से शासकीय विजन का मसला है जिसका थोड़ा अंश भी तेजस्वी यादव में दूर दूर तक नहीं दिखता। तेजस्वी जिस परंपरा के प्रतिनिधि हैं उसमें गवर्नेंस और विकास के लिए कोई जगह नहीं।

शर्मा ने कहा की बिहार के लोग कभी नहीं भूलेंगे जब लोगों ने उनके पिता की बहकी शासकीय हैसियत को पूरे पंद्रह वर्षों तक झेला। एक ऐसा दौर जिसमें लालू जी ने बिहार को एक जागीर समझा और बिहारवासियों से भेड़ बकरियों की तरह व्यवहार किया। न कोई शासकीय जिम्मेवारी का भाव न गवर्नेंस का कोई नामोनिशान। एक जिम्मेवार मुख्यमंत्री के बजाय किसी नाटक के फूहड़ पात्र जैसा आचरण। न शासन व्यवस्था की कोई समझ और समझने की ललक भी नहीं । 

Diarch GO

जदयू प्रवक्ता ने कहा की तेजस्वी यादव को समझना चाहिए कि अब बिहार उस दौर से बाहर निकल चुका है। नीतीश कुमार अपनी  ईमानदारी , कर्मठता , गवर्नेंस और अतुलनीय  विकासकार्यों  के चलते बिहारवासियों का कंठहार बन चुके हैं । ऐसे जांचे परखे और सुलझे हुए जनसेवक को भूल शायद ही लोग तेजस्वी को स्वीकारें । तेजस्वी चाहे लाख जतन कर लें , लोग उनपर विश्वास नहीं करनेवाले हैं ।