LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar News : प्रशांत किशोर ने किया ऐलान- सत्याग्रह का अगला चरण इस दिन से होगा शुरू, इस बार यहां करेंगे 'अनशन'

बीपीएससी मुद्दे को लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का शुरू हुआ अनशन खत्म नहीं हुआ है. अब उन्होंने इसके अगले चरण 'सत्याग्रह' की शुरुआत को लेकर बड़ी घोषणा की है.

Prashant Kishore
prashant kishore- फोटो : news4nation

Bihar News : बीपीएससी के मुद्दे पर शुरू हुए प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है. पुलिस द्वारा जबरन पटना के गांधी मैदान से उठाए जाने के बाद हुए नाटकीय घटनाक्रमों के बीच जनसुराज प्रमुख पीके अस्पताल में दाखिल हैं. साथ ही उन्होंने अपना अनशन भी बरकरार रखा है. इस बीच शनिवार को पीके की ओर से सत्याग्रह के अगले चरण को लेकर एक खास घोषणा की गई. 

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि सत्याग्रह का अगला चरण अगले 72 घंटों में शुरू होगा. 'आ रहे हैं प्रशांत किशोर' के स्लोगन के साथ जनसुराज ने यह घोषणा की है. इसमें पीके के अनशन को सत्याग्रह बताते हुए इसके अगले चरण के अगले 72 घंटे में होने की बात कही गई है. 

दरअसल, 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की परीक्षा हुई थी. इसमें पटना केंद्र पर अनियमितता की शिकायत के बाद जमकर हंगामा हुआ था. बाद में पटना केंद्र की परीक्षा 4 जनवरी को हुई. लेकिन इस बीच अभ्यर्थियों के एक वर्ग द्वारा 70वीं बीपीएससी की पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में प्रदर्शन शुरू हुआ. छात्रों को समर्थन करते हुए प्रशांत किशोर ने भी गाँधी मैदान में अनशन शुरू किया. इस बीच अनशन के चौथे दिन पुलिस ने पीके को उठा लिया. अस्पताल, थाना-कोर्ट के नाटकीय घटनाक्रम दिन भर चलते रहे. वहीं पीके के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया. 

पीके की ओर से अब कहा गया है कि सत्याग्रह का अगला चरण अगले 72 घंटों में शुरू होगा. इसके लिए स्थान और तिथि की घोषणा नहीं की गई हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो इस बार सत्याग्रह का अगला चरण गाँधी मैदान में नहीं होगा. पीके इस बार पटना में संभवतः गंगा किनारे अनशन पर बैठ सकते हैं. इसे लेकर जनसुराज की ओर से कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है. 

NSIT
Nsmch

अभिजीत की रिपोर्ट