LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Politics : खगड़िया में सैकड़ों अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू का थामा दामन, कहा सीएम नीतीश के हाथों को करेंगे मजबूत

Bihar Politics : खगड़िया में अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश के प्रति अपनी आस्था जताई है। इसी कड़ी में सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक नेताओं ने जदयू का दामन थामा है...पढ़िए आगे

Bihar Politics : खगड़िया में सैकड़ों अल्पसंख्यक नेताओं और कार्
जदयू का बढ़ा कुनबा - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की 140 वीं जयंती समारोह के अवसर पर जदयू मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित जदयू नेताओं के द्वारा डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। साथ ही नेताओं ने उन महान विभूति के जीवनी को अनुकरणीय बताया।

मिलन सह सम्मान समारोह में गोगरी प्रखण्ड के फैजान फरीदी, मो0 असरार आलम,मो0 आजाद हुसैन, मो0मसरूर, शरीफ उद्दीन एवं अकरम  सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम वर्ग के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अल्पसंख्यक हितार्थ कार्यों से प्रभावित होकर  एवं उनपर विश्वास एवं पूर्ण आस्था जताते हुए जदयू में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए नेताओं के साथ साथ चौथे बार बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाव उद्दीन, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो0रूस्तम अली,प्रदेश सचिव मुबारक हुसैन तथा नव मनोनीत गोगरी नगर परिषद् जदयू के अध्यक्ष इम्तियाज खान को जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल व पार्टी के उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत-सम्मान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दूसरे दल के नेता अल्पसंख्यक वर्ग को झांसे में रखकर सिर्फ़ राजनीतिक रूप से उपयोग करते रहे। लेकिन हमारे सर्वमान्य नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति संवेदनशील और मेहरबान रहे हैं। जिसके बदौलत दिन दूना रात चौगुना इन वर्ग का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी, मदरसा संस्थान की सुदृढ़ीकरण,छात्र-छात्राऐं को साईकिल- पोशाक योजना,उच्च शिक्षा के लिए  स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मैट्रिक-इन्टर में फर्स्ट व सेकेंड करने पर प्रोत्साहन राशि, तालिमी मरकज की बहाली, मदरसा शिक्षकों की सैलरी सरकारी शिक्षकों की तरह दी जा रही है। इसलिए उन्होंने पार्टी में शामिल हुए अल्पसंख्यक नेताओं से अपने समुदाय के लोगों के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के हक में किये जा रहे तमाम लाभकारी विकास कार्यों को बताने पर बल दिया।

समारोह में उक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावे जदयू नेत्री नीलम वर्मा, जदयू प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला महासचिव राजीव रंजन,शमीम, आनंद कुमार गुप्ता, अबरार आलम, हसनुन इस्लाम,मो0 असुबकार,अकरम,मो0फुरकान, मो0 सजीद, नियाज खान,नरेश कुमार एवं कार्यालय प्रभारी  राजीव कुमार ठाकुर आदि सैकडों की संख्या में पार्टी के साथी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट