LATEST NEWS

  • नई दिल्ली और हावड़ा के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, आसनसोल मंडल के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
  • नई दिल्ली और हावड़ा के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, आसनसोल मंडल के इन स्टेशनों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने द्वेषपूर्ण मुकदमों पर दिखाई सख्ती , व्यक्तिगत रंजिश के लिए आपराधिक कार्यवाही और संज्ञान आदेश किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने द्वेषपूर्ण मुकदमों पर दिखाई सख्ती , व्यक्तिगत रंजिश के लिए आपराधिक कार्यवाही

  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने दी बधाई
  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

Kishore Kunal: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने की आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण देने की मांग

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए सरकार से पद्म विभूषण देने की मांग की है

Hindustani Awam Morcha
आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण देने की मांग - फोटो : Rajgir Singh

Kishore Kunal: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए सरकार से उनको प्रशासनिक,आध्यात्मिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों के लिए पद्म विभूषण देने की माँग की है..

श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि आचार्य ने प्रशासनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में जो कार्य किया वह वास्तव में प्रेरणादायक रहा है.जिस ईमानदारी से उन्होंने जीवन को समाज के लिए समर्पित किया वह अद्वितीय है.

Diarch GO

 श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में, हनुमान भक्त के रूप और और फिर स्वास्थ्य सहित शिक्षा के क्षेत्र में इनका काम बिहार ही नहीं वरन सम्पूर्ण देश दुनियाँ में दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा.आचार्य कुणाल साहब वास्तव में सबके लिए अनुकरणीय हैं.उनका किया हुआ काम सदियों तक अमिट रहेगा. वास्तव में आचार्य पद्मविभूषण के हक़दार हैं और सरकार को इसपर विचार करना चाहिए.

बता दें पटना में महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी और फिर उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया था. पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.आचार्य किशोर कुणाल के निधन से पूरे बिहार के लोग मर्माहत हैं क्योंकि उनके समाजिक कार्यों में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राजगीर सिंह