LATEST NEWS

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के कैबिनेट छोड़ने के ऐलान का 'हम' ने किया खंडन, कहा एनडीए में दरार नहीं....करार है

Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने चुनावों में सीट नहीं देने पर कहा की कैबिनेट छोड़ने की बात कहीं. हालाँकि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने इस खबर को भ्रामक बताया है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के कैबिनेट छो
कैबिनेट छोड़ने का खंडन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने हम पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कैबिनेट से इस्तीफे की खबर को पूरी तरह से भ्रामक बताया है। श्याम सुन्दर शरण ने पूरे भाषण के बीच में कैबिनेट छोड़ने की बात के संदर्भ को समझाते हुए कहा कि चूँकि कल कैबिनेट की बैठक में मांझी को शामिल होना है और शाम में पटना से फ्लाइट पकड़नी थी। 

लेकिन कार्यक्रम जो मुंगेर में आयोजित था। उसी में देर होने के कारण पहले भी आयोजक को कह रहे थे कि जल्दी करेंगे अन्यथा कैबिनेट की बैठक छूट सकती है। उसी बात को भाषण जब उनका लम्बा होने लगा तो उन्होंने कहा कि लगता है कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा न कि कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ेगा। यह सर्वविदित है कि जीतन राम मांझी को जो कहना होता है वो बिना लाग लपेट के बोलते हैं। लेकिन कैबिनेट छोड़ने की बात की सच्चाई कल की बैठक के संदर्भ में था। इसलिए किसी को भी किसी भी तरह के भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है। 

जीतन राम मांझी एनडीए के मजबूत स्तम्भ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में जनता की सेवा में लगे हैं और आगे भी देश की दशा और दिशा बदलने में जो उनके विभाग की अहम भूमिका है।  उसका मजबूती से निर्वहन करेंगे। कोई भ्रम में न रहें। हम मजबूती से एनडीए को न केवल बिहार में बल्कि पूरे देश और मजबूत करेंगे। किसी की कोई दाल नहीं गलने वाली है। एनडीए में कोई दरार नहीं बल्कि करार है।