LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Bihar Politics: जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, 200 यूनिट बिजली फ्री, बेरोजगारों को पांच हजार रुपए, किसानों को फ्री बिजली, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Bihar Politics: दिल्ली में हम की राष्ट्रीय कार्य़कारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

bihar politics
HAM proposals- फोटो : Reporter

Bihar Politics:  दिल्ली में सोमवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में करीब 9 प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी दिलाने से लेकर बेरोजगारों को पांच हजार रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली सहित कई प्रस्ताव पारित हुए।

दरअसल, सोमवार को राजधानी दिल्ली में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 9 प्रस्ताव पारित हुए। दीक्षा भूमि नागपुर में बाबा साहब की लगे विशाल प्रतिमा... दिल्ली की सड़कों का नाम बदला जाए... किया जाए आजादी के शहीदों और बड़े महापुरुषों के नाम पर

मध्यम वर्ग के लिए लाई जाए सस्ती स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी.. बिहार में सभी तरह के पेंशन कम से कम 2000 किया जाए.. बिहार में घरेलु उपयोग के लिए 200 यूनिट और 5 एकड़ तक के किसानों को सिंचाई हेतु बिजली पूर्णतः मुफ्त की जाए.. जीविका दीदी, ममता दीदी, आशा दीदी, रसोइया सहित ऐसे सभी लोगों की नौकरी को पूर्णत : सरकारीकृत की जाए.. बेरोजगारी नियोजन भत्ता 5 हजार की जाए.. बिहार में माता सबरी सम्मान योजना  लाकर सभी वर्ग की बेटियों को लाभ दिया जाए...बाबा साहब की मूर्ति स्टैचू ऑफ़ यूनिटी की तर्ज पर हो..

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का प्रस्तावना

1- भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीम राव अंबेडकर जी की दीक्षाभूमि (नागपुर) में विशाल प्रतिमा की स्थापना हेतु हम (से०) की एक प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौंपना।

NSIT
Nsmch

2-बिहार प्रदेश में माता सबरी सम्मान योजना लागू कर सभी वर्गों के बेटियों को नाभ दिलाना।

3- किसी भी तरह के पेंशन को कम से कम 2000 रुपये प्रति माह करना चाहिए और उसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ महंगाई भत्ता की तरह बढ़ाई जाए। इसके लिए हम (से०) के एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौपना।

4- बालिकाओं के सामान्य एवं व्यवसायिक शिक्षा को पूर्णतः मुफ्त किया जाए।

5-जीविका दीदी, रसोइया, आशा दीदी, ममता दीदी सहित अन्य ऐसी सभी सेवाओं को पूर्णतः सरकारी करण की जाए।

6. बाम लोगों को घरेलु उपयोग के लिए 200 यूनिट बिजली एवं पांच एकड़ तक के किसानों को पूर्णतः बिजली मुफ्त उपलब्ध कराया जाए।

7- बेरोजगारी नियोजन भत्ता 35 साल की उम्र तक 5000 रुपया प्रत्येक माह किया जाए।

8. आयुष्मान कार्ड योजना की तर्ज पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी एक मस्ती स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लानी चाहिए, जिसमें 10 से 15 लाख तक के ईलाज की व्यवस्था हो..

9.. देश की राजधानी के प्रमुख सड़कों का नाम देश की आजादी में और इस देश को बनाने में जिनका योगदान रहा है वैसे महापुरुषों के नाम पर किया जाए.. जिसमें बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, खुदी राम बोस असफार्क उल्ला खान आदि जैसों के नाम शामिल हैं।