LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Political News : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अनोखे अंदाज में लालू प्रसाद को दी नव वर्ष की बधाई, फोटो शेयर कर लिखा-'हैप्पी न्यू ईयर टू माय डियर साहेब'

Bihar Political News : बिहार की सियासत में लालू राबड़ी की खूब चर्चा होती है. दोनों अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. आज जहाँ नव वर्ष का स्वागत किया जा रहा है. वही राबड़ी का जन्मदिन भी था. इस मौके पर राबड़ी ने ऐसे लालू यादव को बधाई दी...पढ़िए आगे

Bihar Political News : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अनोखे
राबड़ी ने दी लालू को बधाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : एक तरफ आज जहाँ नव वर्ष का लोग अपने अपने तरीके से स्वागत कर रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आज जन्मदिन भी है। नए साल और राबड़ी देवी के जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के आवास पर विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें और राबड़ी देवी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। वहीँ अपने अनोखे अंदाज में जहाँ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने लोगों ने नव वर्ष की शुभकामना दी। वहीँ राबड़ी देवी का जन्मदिन भी अनोखे अंदाज में मनाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों और बिहारवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "सभी को हैप्पी न्यू ईयर, नया साल मंगलमय हो। सब लोग सुखी रहें, संपन्न रहें और भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर काम करें।"

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हमने राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दे दी है।" वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया में लिखा की हैप्पी न्यू ईयर टू माय डियर साहेब। राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया में राजद सुप्रीमो को गुलदस्ता देते हुए तस्वीर भी शेयर किया है।

वहीँ कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी दो मुख्य कामनाएं हैं – लालू यादव और राबड़ी देवी हमेशा स्वस्थ रहें और 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बने। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मौके पर अपनी एकजुटता और उम्मीद जाहिर की कि तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे।