Bihar News : ED खोल ले हमारे यहां दफ्तर, जानिए तेजस्वी यादव ने क्यों कहा ऐसा, राजद नेता का दावा - भाजपा के पास अब कुछ बचा नहीं

Tejashwi Yadav
tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : प्रवर्त्तन निदेशालय को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने यहां दफ्तर खोलने का सुझाव दिया है. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए यह कहा.  तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के यहां छापेमारी पर यह तंज कसा. 


उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कुछ बचा नहीं है. इसलिए इस तरह की छापामारी बिहार के राजद नेताओं पर हो रही है. तेजस्वी ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब जदयू के विधायक के यहाँ छापेमारी हुई थी. विजय चौधरी मंत्री हैं उनके रिश्तेदार के यहां छापेमारी हुई. लेकिन उन मामलों का क्या हुआ. तेजस्वी ने कहा कि अभी चुनाव का समय है इसलिए ऐसा होता रहेगा. बीजेपी के पास और कुछ बचा हुआ नहीं है.

Diarch GO


बिहार में डीके टैक्स

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार में डीके टैक्स वसूले जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि बिहार में डीके टैक्स चल रहा है. बिहारमें बीजेपी और बिहार के चीफ सेक्रेटरी को कहीं सजाने की चीज बनाकर छोड़ दिया गया है. भाजपा के नेताओं और राज्य के मुख्य सचिव को कहीं ले नहीं जाया जा रहा है. मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो दोनों बड़े अधिकारियों को लेकर नहीं जाया जाता है. उन्होंने बिना किसी के नाम को उजागर करते हुए कहा कि बिहार में तो डीके टैक्स चल रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि रिटायर्ड अधिकारी सब कुछ चला रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि बिहार में वैसे आईएएस आईपीएस जो परफॉर्मेंस वाले हैं, नको सेटिंग पोस्ट में रख दिया गया है. अगर कोई काम भी कर रहे हैं और अगर अगर उनसे बनती नहीं है तो उनको हटा दिया जाता है. हालाँकि तेजस्वी ने यह नहीं बताया कि डीके के नाम से वे किस रिटायर्ड अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहने वाले रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा बिहार में सत्ता को अपने हिसाब से चलाने के आरोप लगाया. इसमें डीके टैक्स वसूले जाने की बात कही. 

NSIT
Nsmch


इंडिया गठबंधन खत्म होने पर सफाई

इंडिया गठबंधन के लोकसभा चुनाव तक की होने वाले अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बयान का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया. मैंने यह दिल्ली के संदर्भ में कहा था. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही है तो मैंने  इसी संदर्भ में इंडिया अलायंस के लोकसभा चुनाव के लिए होने की बात कही थी. उसे गलत तरह से पेश किया गया. उन्होंने कहा बिहार में बिल्कुल हम लोग साथ हैं.  उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ी. लेफ्ट केरल में अलग-अलग लड़ी लेकिन हम लोग बिहार में साथ हैं. 

रंजन की रिपोर्र्ट