LATEST NEWS

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में

  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी
  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी परीक्षा
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड,

Prashant Kishor : गाँधी मैदान में आमरण अनशन कर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, जिला प्रशासन ने दर्ज कराया FIR, कहा-हट जाए नहीं तो होगी कार्रवाई

Prashant Kishor : बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में गाँधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पर पटना जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराया है. साथ ही कहा की उन्हें हटने के लिए कहा गया...पढ़िए आगे

Prashant Kishor : गाँधी मैदान में आमरण अनशन कर बुरे फंसे प्र
प्रशांत किशोर पर एफआईआर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में गाँधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास धरना पर बैठ गए है। हालाँकि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गयी है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है की पता चला है की प्रशांत किशोर द्वारा अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान, पटना स्थित गांधी मूर्ति के समीप 5-सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है की पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार धरना-प्रदर्शन के लिए पटना के गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है। यहीं पर विगत लगभग सात वर्षों से सभी राजनैतिक दल अपनी मांगों को लेकर उसी चिन्हित स्थल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करते हैं। 

Diarch GO

प्रशांत किशोर द्वारा बिना अनुमति के प्रतिबंधित एवं अनधिकृत स्थल पर धरना देना ग़ैर-क़ानूनी एवं स्थापित परंपरा के विपरीत है। इसके लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस निर्गत किया जा रहा है तथा धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा जा रहा है, अन्यथा आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।