LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Politics: खौफ में हैं लालू यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा? सीएम नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान कि सीएम नीतीश के लिए राजद के दरवाजे खुलें है पर प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव खौफ में हैं इसलिए...

सम्राट लालू नीतीश
Samrat Chaudhary on Lalu Yadav statement- फोटो : Reporter

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। लालू यादव ने बीते दिन सीएम नीतीश को लेकर एक हैरान कर देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के लिए राजद के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अगर सीएम नीतीश वापस आते हैं तो वो उनको वापस ले लेंगे। लालू यादव के इस बयान से बिहार में सीएम नीतीश के फिर से पलटने की अफवाह को हवा मिल गई है। इस बयान पर अब सियासत तेज है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव डरे हुए हैं इसलिए वो ऐसा बयान दे रहे हैं। 

लालू यादव को नस नस जानते हैं सीएम नीतीश

दरअसल, आज बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विनोद चंद्रण द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता पहुंचे। इसी दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है कि वो उनके साथ आ जाएं आपको क्या लगता है लालू यादव ऐसा क्यों कह रहे हैं। 

खौफ में हैं लालू यादव

इस सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव को नीतीश कुमार नस नस जानते हैं। नीतीश जी जानते हैं कि लालू यादव के सत्ता में आने का मतलब भ्रष्टाचार, लूट और हत्या। फिर उनके पूछा गया कि आखिर लालू यादव ऐसा क्यों बोल रहे हैं। जिसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि वो डरे हुए लोग हैं। लोकसभा में लालू यादव के परिवार ने बड़ी बड़ी बाते कही औऱ 75 प्रतिशत सीट हार गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि, लालू यादव डरे हुए हैं और डरा हुआ आदमी कुछ भी बोलता है। 

लालू के बयान से मचा बवाल

बता दें कि बीते दिन लालू यादव ने कहा था कि, वो सीएम नीतीश को रख लेंगे अगर वो वापस आते हैं तो। लालू यादव से पूछा गया कि क्या सीएम नीतीश के लिए राजद के दरवाजे खुले हैं तो उन्होंने कहा कि, अगर वो आते हैं तो हम क्यों नहीं साथ रखेंगे। उनके लिए दरवाजा खुला है। आए साथ रहे काम करें। हमारा दरवाजा तो खुला हुआ है। नीतीश कुमार को भी अपना दरवाजा खोल के रखना चाहिए। मुख्यमंत्रीं हैं। लालू यादव ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार को यह शोभा नहीं देता है। वो आते हैं फिर चले जाते हैं भाग जाते हैं। जिसके बाद लालू यादव से सवाल किया गया कि इसके बाद भी अगर सीएम नीतीश आते हैं तो क्या आप उनको रख लेंगे सारी गलती माफ कर देंगे। जिसपर उन्होंने कहा कि, आएंगे तो रख लेंगे, सारी गलती माफ कर देंगे माफ करना ही हमारा फर्ज है। 

NSIT
Nsmch