LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

CM Nitish Pragati Yatra: नीतीश की यात्रा में पहली बार पहुंचे डिप्टी सीएम, क्या एनडीए में सब कुछ ठीक ठाक है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर दौरे के दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अचानक भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वहां मौजूद थे।

CM Nitish Pragati Yatra
नीतीश की यात्रा में डिप्टी सीएम- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ आज पहली बार बीजेपी के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नजर आए, जिससे जदयू और भाजपा के बीच हाल ही में चल रही खींचतान के समाप्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर दौरे के दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अचानक भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वहां मौजूद थे। इससे यह चर्चा तेज हो गई कि जदयू और भाजपा के बीच अब कोई मतभेद नहीं रह गया है। जदयू और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पिपराही में 187:20 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और लोकार्पण किया, साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया।

Diarch GO

वहीं  नीतीश कुमार ने आज अपनी प्रगति यात्रा के तहत सीतामढ़ी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले 5 वर्षों से बंद रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया। यह चीनी मिल, जो 1932 में स्थापित हुई थी, 2019 में बंद हो गई थी। इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम मनियारी में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू होकर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी तक जाएगी। यात्रा में जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, लेकिन बीजेपी के नेता अनुपस्थित रहे। इससे दोनों दलों के बीच बढ़ती दूरियों के कयास लगाए जा रहे थे  आज पहली बार बीजेपी के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नजर आए जिससे तमाम कयासों पर विराम लग गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार