LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

Congress New National Office : कांग्रेस मुख्यालय का 50 साल बाद बदल गया पता, 'इंदिरा गांधी भवन' के उद्घाटन तिथि की हुई घोषणा

कांग्रेस मुख्यालय का पता 50 साल के बाद बदलने वाला है. इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर कांग्रेस के नए मुख्यालय का नामकरण किया गया है जिसका उद्घाटन खरमास के बाद होगा.

Congress New National Office
Congress New National Office- फोटो : news4nation

Congress New National Office : कांग्रेस मुख्यालय का पता 15 जनवरी से बदल जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने घोषणा की है कि उसके नए मुख्यालय, जिसका नाम इंदिरा गांधी भवन है. इसका पता 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली है. नए  कार्यालय का उद्घाटन 15 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा. 

उद्घाटन की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. समारोह में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे.

Diarch GO

समारोह में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 'इंदिरा भवन' का निर्माण सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था.

सूत्रों ने कहा कि पार्टी अपने वर्तमान मुख्यालय '24, अकबर रोड' को फिलहाल खाली नहीं करेगी, जो 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से इसका मुख्यालय रहा है. यहां पर कांग्रेस का कामकाज 1978 से चल रहा है और इसमें आईसीसी के कुछ प्रकोष्ठ काम करेंगे.

NSIT
Nsmch