LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

Nitish Kumar : सीएम नीतीश जाएंगे दिल्ली, 29 दिसम्बर को राजधानी में करेंगे इन नेताओं से मुलाकात, लेंगे बड़ा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब जदयू के एनडीए से अलग होने की कयासबाजी पिछले कुछ दिनों से जारी है. वहीं राजद ने भी नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दिया है.

Nitish Kumar
Nitish Kumar in Delhi- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली जाएंगे. सीएम नीतीश अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के परिवार से मिलेंगे. मनमोहन सिंह का 26 दिसम्बर की रात निधन हुआ था और शनिवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा. 

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे के दौरान वहां कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की संभावना है. इसमें एनडीए गठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व वाले नेताओं  से मुलाकात की संभावना बताई जा रही है. वहीं जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी दिल्ली में नीतीश कुमार बैठक कर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर जदयू की रणनीति पर अहम चर्चा कर सकते हैं. 

Diarch GO

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का गुरुवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले पहले सिख सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया.


NSIT
Nsmch

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक बयान में कहा, "सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.. अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा." गुरुवार रात 8:06 बजे उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, अस्पताल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया.

रंजन सिंह की रिपोर्ट