LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज जाएंगे सुपौल, 3 महीने में दूसरा दौरा, प्रगति यात्रा के तहत देंगे करोड़ों की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत आज वो सुपौल जाएंगे। सीएम नीतीश सुपौल को करोड़ों की सौगात देंगे। सीएम नीतीश का 3 महीने में सुपौल का दूसरा दौरा होगा।

CM NITISH
CM Nitish visit Supaul- फोटो : social media

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत आज यानी 20 जनवरी को सुपौल का दौरा करेंगे। यह मुख्यमंत्री का पिछले तीन महीनों में सुपौल का दूसरा दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम लगभग 4 घंटे 10 मिनट तक सुपौल में रहेंगे, जहां वे 163.84 करोड़ रुपये की कुल 210 योजनाओं का शिलान्यास और 134.22 करोड़ रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। योजना के अंतर्गत लाभ का वितरण करते हुए संवाद स्थापित किया जाएगा। 

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

इसके अलावा, कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। बकौर के बाद, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम त्रिवेणीगंज, पिपरा और जिला मुख्यालय में निर्धारित है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर के हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। बकौर सीएमओ दोपहर 12 बजे त्रिवेणीगंज पहुंचेंगे, जहां बघला नदी के निकट बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। 

Diarch GO

पिपरा का रिंग रोड का निरीक्षण 

वहां, मुख्यमंत्री त्रिवेणीगंज बाजार के लिए प्रस्तावित बायपास का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, सड़क मार्ग से दोपहर 12:20 बजे पिपरा बाजार पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री प्रस्तावित बायपास (रिंग रोड) का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। जिला अधिकारी ने बताया कि दोनों बायपास अगले 10 वर्षों के ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। पिपरा का रिंग रोड दीनापट्टी में निर्माणाधीन है।

सुपौल में प्रगति यात्रा

सीएमओ ने जानकारी दी है कि पिपरा के बाद वे दोपहर 12:45 बजे जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचेंगे। वहां वे डेक्री के विस्तारित संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा 24.13 करोड़ की लागत से दुग्ध संयंत्र की क्षमता में प्रतिदिन 1 से 2 लाख लीटर का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पाद संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। दोपहर 1 बजे सीएम नवनिर्मित टाउन हॉल पहुंचेंगे।

NSIT
Nsmch

देंगे बड़ी सौगात

जहां टाउन हॉल के उद्घाटन के बाद 14 महिला पर्यवेक्षिकाओं, 54 होमगार्ड और बाल गृह के संचालन के लिए 36 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे जिला से संबंधित विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा नगर परिषद् सुपौल द्वारा किए गए तालाब के जीर्णोद्धार का निरीक्षण करेंगे।दोपहर 1:20 बजे सीएम टाउन हॉल से जिला अतिथि गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 35 मिनट का विश्राम करेंगे।