LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

Nitish Kumar : सीएम नीतीश दिल्ली के लिए हुए रवाना, इन नेताओं से करेंगे मुलाकात, जानिए क्यों अहम है मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश आज दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिजनों से मिलेंगे। साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेता से भी मुलाकात करेंगे।

CM Nitish
CM Nitish Visit Delhi- फोटो : Reporter

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के परिवार से मिलेंगे। मनमोहन सिंह का 26 दिसम्बर की रात निधन हुआ था और शनिवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं आज सीएम नीतीश उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।  

सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश दिल्ली दौरे के दौरान वहां कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसमें एनडीए गठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व वाले नेताओं से मुलाकात की संभावना बताई जा रही है। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी दिल्ली में नीतीश कुमार बैठक कर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर जदयू की रणनीति पर अहम चर्चा कर सकते हैं।

Diarch GO

बिहार में सियासी अटकलों  के बीच सीएम नीतीश का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। बिहार में जहां एक ओर सीएम नीतीश के पलट जाने की चर्चा तेज थी इसी बीच उनका दिल्ली जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बीते दिन ही सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान कहा था कि वो दो बार गलती कर चुके हैं अब गलती नहीं करेंगे। दूसरी ओर तेजस्वी ने भी सीएम नीतीश के साथ जाने को लेकर कहा है कि सीएम नीतीश के साथ जाना और अपने पैर पर कुल्हारी मारना एक ही बात है। 

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का गुरुवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले पहले सिख सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया।

NSIT
Nsmch