LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

Bihar News: राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को दी विदाई, नए राज्यपाल से मुलाकात

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की है।

 CM Nitish Rajendra Vishwanath Arlekar Arif Mohammad Khan
CM Nitish reached Raj Bhavan- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह राजभवन पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश राजभवन में प्रदेश के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और  निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। सीएम नीतीश ने दोनों राज्यपाल से मुलाकता कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को औपचारिक विदाई भी दी। वहीं नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि सीएम नीतीश बीते दो दिन से दिल्ली दौरा पर थे बीती रात ही वो दिल्ली से वापस आए हैं। 

Diarch GO

सीएम नीतीश ने की मुलाकात

बता दें कि, बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का कार्यभार संभालने से पहले बिहार से औपचारिक विदाई दी जाएगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज केरल के लिए रवाना हो जाएंगे। राजभवन में उनको आज औपचारिक विदाई दी जाएगी। 

NSIT
Nsmch

केरल के राज्यपाल बने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

मालूम हो कि फरवरी साल 2023 में राजेंद्र विश्वनाथन आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल बनाए गए।  23 अप्रैल 1954 को जन्मे अर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं और बिहार के राज्यपाल बनाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उन्हें जुलाई 2021 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राजेंद्र विश्वनाथ बीजेपी की वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं। मूल रूप से गोवा के रहने वाले आर्लेकर साल 2002 से 2007 तक वह में बीजेपी के विधायक भी रहे हैं। वहीं, वर्ष 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के स्पीकर भी थे। इस दौरान गोवा विधानसभा को उन्होंने पेपरलेस यानी कागजमुक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

गौरतलब हो कि, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को 6 सितंबर 2019 को केरल का राज्यपाल बनाया गया था। केरल के निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार सोमवार को पटना पहुंचे।  बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में मणिपुर, मिजोरम, केरल और बिहार समेत राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। खान बिहार के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के नये राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।