LATEST NEWS

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

  •  Bank Holiday
  • Bank Holiday: बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, सोमवार को इन शहरों में

  • Amitabh Bachchan
  • Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, भारी सुरक्षा के बीच फैंस से

  • jailer 2 box Office
  • jailer 2 box Office: जेलर 2 की कमाई में 11वें दिन उछाल, दुनिया भर में 700 करोड़ के

Bihar News : प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश, बागमती नदी पर पुल के निर्माण सहित कई योजनाओं का किया ऐलान

Bihar News : प्रगति यात्रा को लेकर सीएम नीतीश आज खगड़िया पहुंचे. जहाँ उन्होंने बागमती नदी पर पुल बनाने सहित कई योजनाओं का ऐलान किया है. उन्होंने कहा की ऐसी योजनाओं से लोगों को काफी फायदा होगा...पढ़िए आगे

Bihar News : प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश
सीएम नीतीश ने किया ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया पहुंचे। जहाँ उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीँ उन्होंने कहा की जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। कहा की अलौली प्रखंड में गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीँ नगर परिषद, खगडिया अर्न्तगत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एंटी फ्लड सूलिस गेट का निर्माया किया जायेगा। इससे बाढ़ के दौरान शहर का बचाव होगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

वहीँ प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा किया की खगड़िया जिला अन्तर्गत एन०एच०-31 से खगड़िया बाईपास तक बुढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे यातायात परिचालन में सुविधा होगी। साथ ही महेशखूँट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जी०एन० बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा। बेलदौर प्रखंड के इंगलिश गाँधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। खगड़िया के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रासिंग तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा की हमने निर्णय लिया है कि "खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। इससे यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त खगड़िया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। कहा की बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा।