LATEST NEWS

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

  • IAS Thiyagarajan S.M. Appointed Director in Ministry of Cooperation
  • कौन है IAS अधिकारी त्यागराजन एस.एम.? बिहार से केंद्र तक का सफर, अब बने सहकारिता मंत्रालय में निदेशक

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

Bihar News: नए साल से पूर्व शिवहर में विकास के मिलेंगे नए आयाम, सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारी पूरी

नए साल से पूर्व शिवहर जिला मे विकास के नए आयाम मिलेंगे. नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर 26दिसम्बर को शिवहर पहुचेंगे.इस दौरान करोड़ो रुपए के योजनाओं का शिलान्यास और और उद्घाटन करेंगे.

Bihar News
सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारी पूरी- फोटो : reporter

Bihar News: नए साल से पूर्व शिवहर जिला मे विकाश के नए आयाम मिलेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर 26दिसम्बर (कल )को शिवहर पहुचेंगे.इस दौरान करोड़ो रुपए के योजनाओं का शिलान्यास और और उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी विभाग के अधिकारी दिन रात एक किये है ।सीएम का कार्यक्रम पिपराही प्रखंड मुख्यालय और मैशोढा पंचायत में होना तय है ।सीएम कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रय और SP शैलेश कुमार सिन्हा ने  कार्यक्रम स्थल का बिंदुवार जांच किया गया ।

वही उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।सीएम नीतीश कुमार के गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम के तैयारी को लेकर डीएम ने मुख्यमंत्री के आगमन, निरीक्षण, उद्घाटन से लेकर प्रस्थान तक के सभी कार्यक्रम एवं समय सम्बंधित जानकारी देते हुए ।कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री पिपराही मे  मुख्यरूप से पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, परिसर में स्थित खेल मैदान का उद्घाटन, अमृत सरोवर का निरीक्षण के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित जानकारी लेंगे। 

Diarch GO

जिसके बाद पुनः जिला के दूसरे कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।डीएम ने बताया की  मुख्यमंत्री जी की प्रगति यात्रा 26 तारीख को शिवहर में प्रस्तावित है,जिला प्रशासन शिवहर ने मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर के सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है,जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा मे सभी वरीय पदाधिकारी भी यहां रहेंगे. आठ विभाग अपर सचिव से लेकर के सभी की उपस्थिति रहेगी. उन्होंने बताया की कुल 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जायेगा.जिसकी कुल लागत 187 करोड़ है।मौक़े पर SDM अविनाश कुणाल, BDO आदित्य रंजन समेत अन्य मौजूद थे.

शिवहर से मनोज कुमार सिंह