LATEST NEWS

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में

  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी
  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी परीक्षा
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड,

  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से की समर्थन की अपील
  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से

Bihar Politics: CM नीतीश के 'बड़े मंत्री' ने लालू यादव के बयान पर जताई सहमति, राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं कहकर दे दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।

नीतीश लालू महेश्वर हजारी
Maheshwar Hzari Big statement - फोटो : Reporter

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। लालू यादव ने बीते दिन सीएम नीतीश को लेकर एक हैरान कर देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के लिए राजद के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अगर सीएम नीतीश वापस आते हैं तो वो उनको वापस ले लेंगे। लालू यादव के इस बयान से बिहार में सीएम नीतीश के फिर से पलटने की अफवाह को हवा मिल गई है। इस बयान पर अब सियासत तेज है। इसी बीच सीएम नीतीश के मंत्री ने भी लालू यादव के बयान पर सहमति दे दी है। उन्होंने लालू यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता है। 

नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान

दरअसल, लालू यादव के बयान को लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता है। बता दें कि इसके पहले लालू यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर सीएम नीतीश वापस आते हैं तो वो उनको रख लेंगे। उन्होंने कहा  कि अगर वो(सीएम नीतीश) आते हैं तो हम क्यों नहीं साथ रखेंगे। उनके लिए दरवाजा खुला है। आए साथ रहे काम करें। लालू यादव के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज है। 

Diarch GO

राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं 

इसको लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में स्थायी कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन में कोई कठिनाई नहीं है। एनडीए गठबंधन इकठ्ठा है। एनडीए के सभी घटकों ने माना है कि वो सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।


NSIT
Nsmch

नीतीश कुमार ही होंगे अलगे सीएम 

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का साफ मतलब है कि अगले सीएम नीतीश कुमार होंगे, तो हमलोगों को कहीं कोई कठिनाई नहीं है। वैसे राजनीति में कभी कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल भी इसके लिए उदाहरण पेश करने का काम किया। वो पक्ष विपक्ष के यहां गए शपथ समारोह में पक्ष विपक्ष सभी शामिल हुए। राबड़ी देवी के यहां भी गए और सीएम नीतीश के पास भी गए। जदयू के मंत्री के बयान से साफ है कि अगर एनडीए में नीतीश कुमार को उचित स्थान नहीं मिलता तो वो बड़ा फैसला ले सकते हैं।