LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले सीएम नीतीश, राज्यपाल की मौजूदगी में राजभवन में हुई मुलाकात

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान भी मौजूद रहें।

CM Nitish  Om Birla
CM Nitish met Lok Sabha Speaker Om Birla- फोटो : Reporter

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 20 जनवरी को राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान भी मौजूद रहे। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना में आयोजित पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के बीच राजभवन में लगभग 15 मिनट तक चर्चा हुई।

लोकसभा अध्यक्ष से मिले सीएम नीतीश

उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन विधायिका के कार्य और चुनौतियों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर के पीठासीन पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बिहार करीब 42 साल के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। पटना में देशभर के विधानसभा के अध्यक्ष मौजूद हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार से विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में शुरू हो गया। आज यानी 20 जनवरी को देशभर के विधानसभा अध्यक्ष पटना में जुटेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देंगे। यह ऐतिहासिक सम्मेलन 1982 के बाद बिहार में आयोजित हो रहा है। उस समय कांग्रेस नेता राधानंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे। 

देशभर से जुटेंगे 300 से अधिक प्रतिनिधि

इस सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का हिस्सा लेंगे। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

चैंबर में विशेष व्यवस्था

सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चैंबर में बैठने की व्यवस्था की गई है। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के चैंबर में बैठेंगे। वहीं, लोकसभा के महासचिव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के चैंबर में और राज्यसभा के महासचिव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में बैठेंगे।

NSIT
Nsmch

संसद और विधायिका की भूमिका पर चर्चा

सम्मेलन में संसद और विधायिका की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह आयोजन भारत के विधायी निकायों की सर्वोच्च संस्था के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है।

पर्यटन स्थलों का भी करेंगे दौरा

सम्मेलन के अतिथि 19 जनवरी की शाम से ही पटना पहुंचने लगे थे। 21 जनवरी को समापन सत्र के बाद सभी गेस्ट पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे हरि मंदिर साहिब गुरुद्वारा, बापू टावर, सभ्यता द्वार और बिहार संग्रहालय का दौरा करेंगे।

पटना से रंजन की रिपोर्ट