LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : सीएम नीतीश ने जारी किया बिहार डायरी और कैलेंडर, राज्य के विकास एवं परिवर्तनों के कई मापदंड हुए पेश

बिहार के विकास और परिवर्तनों को प्रदर्शित करने वाले बिहार डायरी और कैलेंडर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को लोकार्पण किया. कैलेंडर के 12 पृष्ठों पर राज्य की उपलब्धियों को व्यापक रूप से दर्शाया गया है.

Bihar diary and calendar
Bihar diary and calendar- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार डायरी और कैलेंडर का लोकार्पण किया. उन्होंने सीएम आवास में  बिहार डायरी और कैलेंडर जारी किया जिसमें बिहार के विकास और विभिन्न योजनाओं की झलकियां पेश की गई है. 

सीएम नीतीश द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के पहले जनवरी पृष्ठ पर औद्योगिक विकास एवं निवेश, फरवरी पृष्ठ पर रोजगार सृजन, मार्च पृष्ठ पर खेल, अप्रैल पृष्ठ पर महिला सशक्तिकरण, मई पृष्ठ पर आधारभूत संरचना में विकास, जून पृष्ठ पर शिक्षा, जुलाई पृष्ठ पर विधि व्यवस्था एवं पुलिस आधुनिकीकरण, अगस्त पृष्ठ पर कृषि, सितम्बर पृष्ठ पर आइकोनिक बिल्डिंगस, अक्टूबर पृष्ठ पर जलवायु परिवर्तन से बचाव, नवम्बर पृष्ठ पर उर्जा और दिसम्बर पृष्ठ पर जीविका योजना को दर्शाया गया है. 

कैलेंडर के कवर पेज पर बताया गया है कि विगत वर्षों में बिहार कई परिवर्तनों का साक्षी रहा है, जिसके फलस्वरूप राज्य ने विकास के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कैलेंडर-2025 में अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है। वर्ष 2005 के बाद से ही राज्य सरकार द्वारा बृहत पैमाने पर सरकारी नौकरियाँ एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने से मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं। राज्य की औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमी बिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं। कृषि एवं मत्स्य प्रक्षेत्र में ड्रोन तकनीक का प्रयोग प्रारंभ किया गया है। 

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करके राज्य के स्कूलों में डिजिटल माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। नई सड़कों के निर्माण ने न केवल आवागमन को सुगम किया है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है। बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार के कारण राज्य के लोगों को 24 x7 गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। राज्य में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से पुलिस आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'जीविका' महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण एवं गरीबी के उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति-2015 पूरे राज्य में लागू है। बिहार के पर्यटन स्थलों में पर्यटकीय सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। राज्य में कई उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है, जो नए बिहार के प्रतीक हैं। 

नवंबर 2024 में बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसके फलस्वरूप पूरा विश्व हॉकी की दुनिया में भारत की विजयगाथा का साक्षी बन चुका है। बिहार को सुंदर, हरित और स्वच्छ बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से कारगर ढंग से निपटने के लिए राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।