LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

PRAGATI YATRA: CM नीतीश कुमार का दरभंगा दौरा आज, 2000 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, फ्लाईओवर और तालाबों का सौंदर्यीकरण

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में सीएम नीतीश करीब 2 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

nitish kumar
CM Nitish visit Darbhanga- फोटो : social media

PRAGATI YATRA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत दूसरे चरण की यात्रा कर रहे हैं। दरभंगा दौरे के दौरान सीएम नीतीश विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां कुल चार घंटे 30 मिनट बिताएंगे और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास: 134 करोड़ की लागत से बनेगा

मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास है। यह परियोजना दरभंगा शहर की जाम की समस्या को हल करने में मदद करेगी। फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जैसे जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। 2014 में इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद ने किया था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण यह योजना अब तक अधूरी रही। नगर विधायक संजय सरावगी के प्रयासों से यह परियोजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है।

वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन

मुख्यमंत्री दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में 200 बेड वाले वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये की लागत आई है। आश्रय गृह में 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित होंगे। यहां रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए भोजन, पानी और आवास की उचित व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि इस परियोजना से अनाथ और बेसहारा बच्चों को बड़ा सहारा मिलेगा।

तालाबों के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण करेंगे और मिथिला के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। दरभंगा के चार प्रमुख तालाबों—हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब—को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना पर भी काम शुरू होगा। यह परियोजना न केवल जल संसाधनों का पुनरुद्धार करेगी, बल्कि शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगी।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं को गति देने वाला साबित होगा। दरभंगा के विकास के लिए मुख्यमंत्री का यह दौरा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जीवन देने और क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।