LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

CM NItish : CM नीतीश आज से प्रगति यात्रा के चौथे चरण पर, खगड़िया को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा शेड्यूल

CM NItish : सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आज खगड़िया से करेंगे। सीएम नीतीश आज खगड़िया को करोड़ों की सौगात देंगे। सीएम के तीन चरणों की यात्रा पूरी हो चुकी है।

सीएम नीतीश
fourth phase of Pragati Yatra - फोटो : social Media

CM NItish : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में हैं। वो लगातार बिहार दौरे पर हैं। बिहार दौरे के दौरान सीएम सभी जिलों को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं। दरअसल, सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं, जिसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। उनकी प्रगति यात्रा का चौथा चरण 16 जनवरी यानी आज से शुरू हो रहा है। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री खगड़िया जिले का दौरा करेंगे। इस चरण में 29 जनवरी तक सीएम कुल 9 जिलों की यात्रा करेंगे।

खगड़िया से होगी चौथे चरण की शुरुआत

चौथे चरण की शुरुआत में मुख्यमंत्री सबसे पहले खगड़िया जाएंगे, जो बिहार के पिछड़े जिलों में से एक है। यहां वे 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महेशखूंट में करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से बने पशु आहार कारखाने का उद्घाटन करेंगे। सुधा द्वारा स्थापित यह कारखाना प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन करेगा। इसके बाद सीएम खगड़िया समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं

स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस पशु आहार कारखाने से पशुपालकों को किफायती दरों पर पर्याप्त आहार उपलब्ध होगा। इसके पहले, तीसरे चरण की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मधुबनी, किशनगंज, गोपालगंज, और सारण जिलों में भी करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं।

यात्रा का अंतिम दिन मधेपुरा में

18 जनवरी को प्रगति यात्रा बेगूसराय पहुंचेगी। इसके बाद 20 जनवरी को सुपौल, 21 जनवरी को किशनगंज, और 22 जनवरी को अररिया में नीतीश कुमार रहेंगे। 23 जनवरी को वे सहरसा का दौरा करेंगे। 24 से 26 जनवरी तक प्रगति यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है। 27 जनवरी को सीएम पूर्णिया, 28 जनवरी को कटिहार, और 29 जनवरी को मधेपुरा में यात्रा समाप्त करेंगे।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट