LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics: सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने सांसद पप्पू यादव से की मुलाकात, दिल्ली में हुई यह खास भेंट

Bihar Politics: सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई है। पूर्णिया सांसद ने इसकी जानकारी दी है।

bihar politics
jdu MLA met purnia MP- फोटो : Reporter

Bihar Politics:  सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने दिल्ली में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की। जिसकी जानकारी सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पर दी। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। पप्पू यादव ने बताया कि दिल्ली में विधायक गोपला मंडल से औपचारिक मुलाकात हुई। 

पप्पू यादव ने ट्विट कर लिखा कि, "दिल्ली में आज विधायक गोपाल मंडल ने हमसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ औपचारिक बातचीत हुई, जो क्षेत्र और जनता के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी आत्मीय मुलाकात हुई"।

बता दें कि गोपाल मंडल जदयू कोटे से गोपालपुर के विधायक हैं। गोपाल मंडल आए दिन अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गोपाल मंडल ने बीते दिन ही सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया था। गोपाल मंडल ने कहा था कि 2025 में सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। वहीं गोपाल मंडल ने खुद को अपने इलाके का फाइटर बताते हुए कहा था कि आनंद मोहन और पप्पू यादव कोसी-सीमांचल के फाइटर हैं वहीं वो भागलपुर के फाइटर हैं।  

वहीं दूसरी ओर पप्पू यादव भी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पप्पू यादव को कई दफे जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पूर्णिया पुलिस ने बीते दिन ही गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पप्पू यादव के करीबी पर ही उनको धमकी देने का आरोप लगा। हालांकि पप्पू यादव ने इस मामले में पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। 

NSIT
Nsmch