LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Politics : सीएम नीतीश ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये के विकास योजनाओं की सौगात, 198 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar Politics : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया...पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड
समस्तीपुर को सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में 100 शैय्यावाले डॉ० भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित छात्रावास भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भोजनालय, रसोईघर आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावास बहुत अच्छा बना है। यहां सारी व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित करते रहें ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के यहां उद्घाटन होने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को काफी सुविधा होगी और यहां पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन परिसर से ही समस्तीपुर जिले के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने उजियारपुर प्रखण्ड के रायपुर में आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र परिसर के बाहर लगाए गए विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह, जिला उद्योग केंद्र, शिक्षा विभाग, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जिला परिवहन कार्यालय आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र सरकार में मंत्री थे तो बाहर कई जगहों पर स्वयं सहायता समूहों का काम देखा। लेकिन उस समय बिहार में ऐसा कुछ नहीं था। जब मुझे बिहार में काम करने का मौका मिला तो वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन करवाया और इसका नाम 'जीविका' दिया। इससे जुड़नेवाली महिलाओं को हमने 'जीविका दीदी' नाम दिया। उस समय की केंद्र सरकार ने इसके कार्यों को सराहा और पूरे देश में इसे आजीविका नाम से चलाया। जीविका दीदियों में काफी आत्मविश्वास आया है और उनकी बोलचाल रहन-सहन और जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। बिहार में अब जीविका स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिससे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। बिहार में अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू करवाया गया है। शहरों में अबतक 26 हजार जीविका स्वयं सहायता समूह का गठन कराया गया है जिससे 3 लाख जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। इस दौरान जीविका दीदियों ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्वयं स्वयं सहायता समूहों के गठन से हमलोगों को काफी फायदा हो रहा है, यह सब आपकी देन है। हमलोगों के जीविकोपार्जन के लिए आपने काफी कुछ किया है। इसके लिए हमलोग सदा आपके आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 217 लाभुकों को 4 करोड़ 34 लाख रुपये तथा बिहार लघु उद्यमी योजना के 331 लाभुकों को 3 करोड़ 31 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोईन का पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुक्तापुर मोईन के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि यह करीब 50 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बूढ़ी गंडक नदी से जुड़ा है। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुक्तापुर मोईन के दोनों तरफ आवागमन हेतु सुगम रास्ते का निर्माण करवाएं। इसके तल की गहराई को और अधिक कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षित रहे। मुक्तापुर मोईन के दोनों तरफ रास्ते का निर्माण हो जाने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी और यह देखने में भी बहुत अच्छा लगेगा। इसके आस-पास पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। मुक्तापुर रेलवे गुमटी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने 99.23 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड अंतर्गत मुक्तापुर-किशनपुर सेक्शन के बीच एल०सी० नंबर 02 पर आर०ओ०बी० का निर्माण कार्य तथा समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 63 ए के बदले कास्ट शेयरिंग के आधार पर 11951.90 लाख रुपये की लागत से आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। शिलान्यास के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मुक्तापुर रेलवे गुमटी का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वारिसनगर प्रखंड के ग्राम शेखोपुर में जल-जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत कराए गए तालाब का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब का काफी अच्छे ढंग से सौंदर्गीकरण हुआ है। इसके चारों तरफ सीढ़ी बन जाने से यहां का दृश्य काफी अच्छा लग रहा है। हमलोग वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पूरे बिहार में सभी सार्वजनिक कुओं, तालाबों एवं पोखरों का सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार करा रहे हैं। तालाब के समीप मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया तथा तालाब में मछली का जीरा एवं बत्तख भी छोड़े। मुख्यमंत्री ने ग्राम शेखोपुर की वार्ड संख्या 3 का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शेखोपुर के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। ग्राम शेखोपुर की वार्ड संख्या 3 में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने घरों की चाबी, 23 हजार 585 समूहों को बैंक ऋण के तहत 276 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, परिक्रमी निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 680 ग्राम संगठनों के 8 हजार 750 समूहों को 47 करोड़ 24 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत समस्तीपुर जिले के कुल 2982 लाभार्थियों को 11 करोड़ 45 लाख रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने दीप नारायण साह कृषक हितार्थ समूह को 8 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, किसान विकास उन्नत सब्जी उत्पादक कृत हित समूह को 8 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 80 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर स्थापित किए गए कृषि यंत्र बैंक की चाबी, देशी गो-पालन प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र, शेखोपुर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में शिक्षिका एवं बच्चों से बातचीत कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला अंतर्गत मगरदडी घाट पुल के समानांतर पुराने स्कू पाइल पुल के स्थान पर 45 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नया उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल के निर्माण कार्य के संदर्भ में स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित मगरवही घाट पुल के प्रस्तावित समानांतर पुल के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस काम को यथाशीघ्र शुरू कराकर समानांतर पुल का जल्द से जल्द निर्माण कराएं। इस समानांतर पुल के बन जाने से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और साथ ही सुचारू रूप से वाहनों का परिचालन होता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अशोक कुमार, पूर्व मंत्री अश्वमेघ देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग सह पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा अमृत राज, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक दरभंगा प्रक्षेत्र की पुलिस उपमहानिरीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch