LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

सीएम नीतीश ने किया मधकौल टूटान स्थल का हवाई निरीक्षण, सितम्बर में सीतामढ़ी के बेलसंड बाढ़ ने मचाया था कोहराम, आज भी मौजूद है दर्द के निशान

सीतामढ़ी के बेलसंड के मधकौल में बाढ़ के कारण इस वर्ष हजारों लोग प्रभावित हुए थे. मधकौल टूटान स्थल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण किया है.

CM Nitish
CM Nitish aerial inspection- फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में मधकौल टूटान स्थल का हवाई निरीक्षण किया. इसी वर्ष 29 सितम्बर को सीतामढ़ी के बेलसंड के मधकौल में भी बांध टूट गया था. इससे कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है. माना गया कि करीब 50 हजार लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए थे. 

बांध टूटने के कारण मधकौल, जाफरपुर, बसौल, पड़राही, कसार, बेलसंड, ओलीपुर, रुपौली सहित कई गांवों में घुस गया. बाढ़ की चपेट में आने से सैकड़ों घर जलमग्न हो गए है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था. शुरूआती दौर में ही बांध करीब 80 फीट टूटा था. 

Diarch GO

सीएम नीतीश ने अब  मधकौल टूटान स्थल का हवाई निरीक्षण किया. जिस जगह पर बांध टूटा है वहां अभी भी बांध का टूटा हिस्सा मौजूद है. इससे इस इलाके में आवागमन सहित अन्य प्रकार की परेशानी अभी मौजूद है. साथ ही प्रभावित हिस्से में पानी भी मौजूद है. इस पूरे इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से बड़े स्तर पर लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होने के साथ ही उनके फसलों को भी नुकसान हुआ था. 


NSIT
Nsmch

28-29 सितम्बर को आई बाढ़ के कारण सैकड़ों की संख्या में मवेशी भी बह गए. तब बाढ़ का विकराल रूप दिखा था. इसमें घर में रखे सारे समान को छोड़कर लोग ऊंचे स्थान पर अपने बच्चों को लेकर भागते दिखते थे. अब सीएम नीतीश ने पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया है. उनके द्वारा इस इलाके की प्रमुख समस्या के निराकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.