LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar News: बिहार विधानसभा में अब अतिथियों को मिलेगी खास मेहमाननवाजी, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में अतिथियों को आतिथ्य का शानदार तोहफा देने के लिए अतिथिशाला का उद्घाटन किया. आकर्षक एवं खूबसूरत दिख रहा भवन निर्माण विभाग के द्वारा नवनिर्मित विधानसभा अतिथिशाला भवन में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

guest house in Bihar Legislative Assembly
guest house in Bihar Legislative Assembly- फोटो : news4nation

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में अतिथिशाला का उद्घाटन किया. इस अवसर पर  इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. 

बिहार में 20 और 21 जनवरी को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. विधानसभा परिसर इस आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में विधानसभा में अतिथिशाला का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन सीएम नीतीश ने किया. 

अतिथिशाला में आधुनिक सुविधाएं 

दो दिन पहले ही सचिव भवन निर्माण विभाग सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि के द्वारा निर्माणाधीन बिहार विधानसभा अतिथिशाला का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित विधानसभा अतिथिशाला के भवन निर्माण कार्य के प्रगति की विस्तृत जानकारी ली एवं बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. आकर्षक एवं खूबसूरत दिख रहा भवन निर्माण विभाग के द्वारा नवनिर्मित विधानसभा अतिथिशाला भवन में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है.

42 साल बाद आयोजन 

बिहार में 42 साल बाद अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन होने जा रहा है. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे. सम्मेलन में पूरे देश के पीठासीन पदाधिकारी, 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर सहित लगभग 300 अतिथि शामिल होंगे. 

NSIT
Nsmch

संवैधानिक व्यवस्था पर चर्चा 

बिहार में 42 साल पहले 1982 में इस प्रकार का अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन हुआ था. तब कांग्रेस के राधा नंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे. इस बार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव हैं. सम्मेलन में संवैधानिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में संसद और विधायिका की भूमिका पर चर्चा होगी. 20 जनवरी को उद्घाटन सत्र होगा. समापन सत्र भी 21 जनवरी को होगा. सम्मेलन से जुड़े सारे कार्यकम विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होंगे. वहीं देश भर से आने वाले सभी अतिथियों को पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे हरि मंदिर साहिब गुरुद्वारा, बापू टावर, सभ्यता द्वार और बिहार संग्रहालय का भ्रमण भी कराया जाएगा.