LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

Nitish Kumar : नए साल पर सीएम नीतीश को छोटू सिंह ने दी शुभकामनाएं, विधानसभा चुनाव के लिए लिया संकल्प '2025 फिर से नीतीश'

नए साल के शुभारंभ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सीएम नीतीश को भी जदयू के कई नेताओं ने बधाई दी. जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह ने सीएम नीतीश को गुलदस्ता देकर नव वर्ष की बधाई दी.

chhotu singh
Chhotu Singh- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : नए साल के शुभारंभ पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें देते हुए आशीर्वाद लिया. साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उन्हें 2025 फिर से नीतीश के संकल्प को दोहराया. सीएम नीतीश को गुलदस्ता देकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

छोटू सिंह ने बताया कि  नव वर्ष 2025 का शुभारंभ बहुत ख़ुशी का दिन है.  भगवान के दर्शन के बाद सबसे पहले बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएँ दी और उनसे आशीर्वाद लिया. साथ ही 2025 फिरसे नीतीश के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति के नए सोपान गढ़े हैं. एक बार फिर से इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार उसी रूप में बिहार का नेतृत्व करेंगे. 

Diarch GO

सीएम नीतीश से मुलाकात के दौरान बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य  प्रो. रणवीर नंदन आदि मौजूद रहे.  वहीं सीएम नीतीश ने नए साल पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. 

सीएम नीतीश की बधाई

अपने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश ने शुभकामना संदेश में कहा, नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

NSIT
Nsmch