LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Bihar News: खान ब्रदर्स के लोजपा में शामिल होते ही एनडीए में मचा घमासान, चिराग पासवान के फैसले पर जमकर बरसे भाजपा के पूर्व सांसद

सीवान के 'कुख्यात' खान ब्रदर्स के लोजपा (रामविलास) में शामिल होते ही एनडीए घमासान वाली स्थिति शुरू हो गई है. भाजपा के पूर्व सांसद ने चिराग पासवान के इस फैसले पर अपनी आपत्ति जताते हुए इसे लेकर तल्ख विचार प्रकट किया है.

Khan Brothers
Khan Brothers- फोटो : news4nation

Bihar News: हत्या, अपहरण सहित कई गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरे और फिलहाल जमानत पर चल रहे सीवान के 'कुख्यात' खान ब्रदर्स के लोजपा (रामविलास) में शामिल होते ही एनडीए में घमासान मच गया है. चिराग पासवान के इस फैसले के खिलाफ भाजपा के ही पूर्व सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है. अयूब खान (बड़ा भाई) और रईस खान (छोटा भाई) ने एक दिन पहले ही चिराग की पार्टी का हाथ थामा था. 

अब इसे लेकर पूर्व सांसद और सिवान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश यादव ने आपत्ति जताई है. उन्होंने खान ब्रदर्स जैसे लोगों को राजनीतिक दलों द्वारा अपनी पार्टियों को स्थान देने को राजनीति के अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया है. खान ब्रदर्स के लोजपा में आने पर उन्होंने चिराग पासवान के फैसले पर हैरानी जताते हुए इसे अफसोसजनक करार दिया है. 

ओम प्रकाश यादव ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उसमें उन्होंने चिराग की तस्वीर के साथ लिखा है -' वर्त्तमान परिस्थितियों मे राजनीति जनसेवा की जगह वोटबैंक और तृष्टकीरण की राजनीति का रूप धारण कर चुकी है। सिंद्धात और नीति व नीयत बस कागज तक ही सीमित रह गया है। बाहुबहुलियो और अपराधियों को सभी दल सिंद्धात और नीति की आहूत देकर पार्टी मे सुस्वागतम के लिए खुद सदस्य और टिकट देकर उनको राजनीतिक शक्ति प्रदान कर, आम जनमानस के बीच भय का महौल बना रहे है। लोकतंत्र मे वोटर के आजादी का हक और उनके वोट का बलि लेने का खुद ही बाहुबलियो और अपराधियों के हाथो को मजबूत कर रहे है। 


सीवान मे वैसे भी अब राजनीति बाहुबली या अपराधी या धनासेठ या राजनीती को व्यपार की तरह इस्तेमाल करने वाली की रह गई है। इसमे हमारा एनडीए गठबंधन भी पीछे नहीं है। इन सब में आम नागरिक और कार्यकर्त्ता का हत्या होती है, उनको उन नेताओं और प्रत्याशीयो से समझौता करना पडता है, जिनके खिलाफ सदैव न्याय और अमन, शांति के लिए लडाई लडते थे।'

NSIT
Nsmch

रईस खान  लड़ सकते हैं विधानसभा सीट से चुनाव

आरजेडी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार से दुश्मनी रखने वाले सीवान के खान ब्रदर्स  चिराग पासवान के साथ जुड़े हैं. खान ब्रदर्स ने लोजपा (आर) का दामन थाम लिया है. बुधवार को सीवान के हुसैनगंज के सहूली में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. खान ब्रदर्स अपनी बाहुबल के लिए भी कुख्यात हैं. चर्चा है कि रईस खान सीवान के रघुनाथपुर या दरौंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

खान ब्रदर्स और शहाबुद्दीन परिवार की दुश्मनी

खान ब्रदर्स की शहाबुद्दीन परिवार से पुरानी दुश्मनी रही है. यह दुश्मनी 2005 में शुरू हुई थी जब खान ब्रदर्स के पिता कमरूल हक खान का अपहरण किया गया था, जिसका आरोप शहाबुद्दीन पर लगा था. इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया. हाल ही में, रईस खान पर AK-47 से हमले का आरोप भी लगाया गया था, जिसमें उन्होंने  मरहूम शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरोपी ठहराया था.


चिराग को खान ब्रदर्स से बड़ा भरोसा

चिराग पासवान ने कहा कि 'रईस खान के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को भी लाभ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से लोजपा (आर) चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी.