LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Bandh: 70वीं BPSC री-एग्जाम मांग को लेकर आज रहेगा बिहार बंद, पप्पू यादव के ऐलान के बाद इन पार्टियों ने दिया समर्थन

Bihar Bandh: आज बिहार बंद रहेगा, हालांकि सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि इस दौरान रेल और सड़क जाम नहीं किया जाएगा...

बिहार बंद
Bihar closed today - फोटो : social media

Bihar Bandh: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार बंद रहेगा। दरअसल, पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया था। बीते 9 जनवरी को पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा था कि, "12 जनवरी युवा दिवस पर युवाओं के लिए, बिहार बंद कर स्वामी विवेकानंद जी द्वारा, उद्धृत कठोपनिषद के उस कथन को हमलोग, साकार करेंगे, ‘उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत’, लक्ष्य प्राप्ति तक रुकेंगे नहीं, BPSC ReExam करा कर मानेंगे!"। पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार बंद रहेगा। 

आज बिहार बंद

बीते दिन इस संबंध में पप्पू यादव के द्वारा एक जुलूस भी निकाला गया। पटना में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, "यह सिर्फ बीपीएससी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश में परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला है। आज बीपीएससी, कल सिपाही भर्ती, परसों क्लर्क परीक्षा, और फिर मेडिकल परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है।" उन्होंने दावा किया कि हाल ही में मेडिकल परीक्षा से संबंधित कागजात और जले हुए एडमिट कार्ड जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेपर लीक के पीछे माफियाओं के तार बड़े नेताओं या उनके रिश्तेदारों से जुड़े होते हैं।

पप्पू यादव ने उठाए गंभीर सवाल

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, "बड़े लोगों की मिलीभगत के बिना पेपर लीक नहीं हो सकता।" उन्होंने चंद्रशेखर रावण की पार्टी, ओवैसी की पार्टी, और सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च से शुरू होने वाले सदन को वे चलने नहीं देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि देश में पेपर लीक की घटनाएं कब बंद होंगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोग खेत बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन उनके सपने कब तक टूटते रहेंगे।

"लड़ाई पूरे सिस्टम के खिलाफ है"

पप्पू यादव ने कहा, "बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को राजनीतिक दलों, कोचिंग माफियाओं और एजेंटों ने कमजोर करने की कोशिश की है। मेरा राजनीति करने का इरादा नहीं है। यह लड़ाई सिर्फ बीपीएससी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पेपर लीक के सिस्टम के खिलाफ है।" उन्होंने 12 जनवरी के बिहार बंद का समर्थन करने वाले छात्रों और अन्य समूहों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि इस लड़ाई को राजनीतिक बैनरों से दूर रहकर लड़ा जाए।

NSIT
Nsmch

छात्रों पर दर्ज केस हटाने की मांग

पप्पू यादव ने मांग की है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से आयोजित किया जाए। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर छात्रों पर दर्ज केस को हटाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार बंद में दुकानदारों और आम जनता का भी समर्थन है।

कोचिंग माफिया पर आरोप

पप्पू यादव ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि बिहार में कोचिंग माफिया और दलालों ने आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, "12 जनवरी को पूरा बिहार हरा, नीला झंडा और युवा शक्ति के बैनर तले बंद रहेगा।" इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी दलों से भी सहयोग की अपील की है।