LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics: बिहार की सियासत में हो सकता है बड़ा उलटफेर! उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का JDU में होगा विलय?

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एंटी इनकंबेंसी नहीं है। 20 साल की NDA सरकार पर ही लोगों को भरोसा है। बिहार में राजग की सरकार और दिल्ली में केंद्र सरकार दोनों ही अच्छा काम कर रही है।

BIHAR NEWS
हो सकता है बड़ा उलटफेर! - फोटो : symbolic

Bihar News:बिहार कि सियासत में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। ये संकेत तब मिले जब राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा के पांचवें चरण में जमुई का दौरा किया। कुशवाहा की यात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी और आधे से अधिक जिलों में पूरी हो चुकी है।उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि बिहार में एंटी इनकंबेंसी नहीं है और लोग 20 साल की राजग सरकार पर भरोसा करते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एंटी इनकंबेंसी नहीं है और लोग राजग सरकार पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें अच्छा काम कर रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से केंद्र सरकार बनी है।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 20 साल से अच्छा काम हो रहा है।नीतीश कुमार से उनके व्यक्तिगत संबंध कभी खराब नहीं हुए हैं।उन्होंने राजनीति की शुरुआत नीतीश कुमार के साथ की थी।पारिवारिक विवाद सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन संबंध खराब नहीं होते।उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा मजबूती से राजग गठबंधन का हिस्सा है।यात्रा का उद्देश्य नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना नहीं बल्कि राजग सरकार को मजबूत करना है।

Diarch GO

 उन्होंने केंद्र की योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। सड़कों का जाल बिछ गया और बिजली घर-घर तक पहुंच गई है।गरीब लोगों के लिए घर, पीने का पानी, और शौचालय की व्यवस्था हुई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 70 साल के लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।2005 की स्थिति को देखकर लोग आज भी सहम जाते हैं।कुशवाहा ने कहा कि राजग सरकार पर लोगों का भरोसा बना हुआ है।झारखंड चुनाव परिणाम भी राजग के पक्ष में होने की उम्मीद जताई गई।

NSIT
Nsmch