LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

Bihar Politics - 2025 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता रहें तैयार, उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया ऐलान

Bihar Politics - पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले साल होनेवाले बिहार चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

Bihar Politics - 2025 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक राष्ट्रीय

PATNA :- बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता व नेता संगठन को मजबूत कर आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे | कार्यकर्ता व संगठन के बल पर ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा हैं। जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा मजबूत होगा तब एनडीए भी  मजबूत होगा| उक्त बातें आज पार्टी कार्यालय पटना में किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद आयोजित पार्टी की दो दिवसीय जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कही |

दो दिवसीय जिला अध्यक्ष , प्रदेश पदाधिकारी व राष्ट्रीय पदाधिकारीगण  की बैठक में मुख्य रूप से पार्टी सुप्रीमो  उपेन्द्र कुशवाहा ने आज प्रथम दिन 23 दिसंबर को दक्षिण बिहार के सदस्यता व बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं 24 दिसंबर को उत्तर बिहार के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।  आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष  मदन चौधरी एवं संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्रवंशी ने किया। 

उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। आज की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ पटेल,राष्ट्रीय  महासचिव अखिलेशवर सिंह, रेखा गुप्ता,अंगद कुशवाहा,जंग बहादुर सिंह,ठाकुर धर्मेंद्र सिंह,हिमांशु पटेल,आर के सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार, ई हेमंत कुमार, नितिन भारती, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इं स्मृति कुमुद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता, आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष इं रौशन राजा समेत  सैकड़ों लोग मौजूद थे।