LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Politics: NDA के गढ़ में सेंध लगाने खगड़िया पहुंचे तेजस्वी, बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा- हमको नहीं है जानकारी

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोगों को तो पता है परबत्ता की सीट किस प्रकार हमसे बेईमानी कर ली गई।लेकिन इस बार खगड़िया की चारों सीट पर हमारा कब्जा होगा।

bihar News
NDA के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचे तेजस्वी- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खगड़िया पहुंचे. अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने यहां सीधा संवाद किया. बुधवार की शाम हीं तेजस्वी यादव खगड़िया पहुंच गए थे।इसको लेकर हज़ारों कार्यकर्ता शाम से खगड़िया पहुंचने लगे थे।

खगड़िया अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार में किसी भी सूरत में अपनी सरकार बने इसको लेकर हमलोग गांव गांव जाकर 17 महीने की हमारी सरकार के द्वारा किये गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है।अगर हमारी सरकार बनेगी तो रोजगार का तांता लगेगा।

Diarch GO

तेजस्वी यादव ने कहा कि  आपलोगों को तो पता है परबत्ता की सीट किस प्रकार हमसे बेईमानी कर ली गई।लेकिन इस बार खगड़िया की चारों सीट पर हमारा कब्जा होगा।तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने देखा न किस प्रकार राहुल गांधी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया।केंद्र सरकार शुद्ध रूप से गुंडा गर्दी कर रही है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार  काटा जा रहा है के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा इसकी जानकारी हमको नहीं है।

NSIT
Nsmch

आज के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जो कोशी कॉलेज के परिसर में आयोजित है ।उस कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है।साथ ही राजद के पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र जारी किया गया। बिना पहचान पत्र के कार्यक्रम में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया देखा गया।

कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब अली केसर,अलौली के वर्तमान विधायक रामवृक्ष सदा,खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ,सहित कई नेताओं की मौजूदगी कार्यक्रम में देखी गई।

रिपोर्ट- अमित कुमार