LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Bihar Politics - प्रगति यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के केसरिया और सुगौली पहुंचे सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Bihar Politics - मोतिहारी के सुगौली और पूर्वी चंपारण के केसरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने करोड़ों रूपए के योजनाओं का शिल्यानास किया ।

 पूर्वी चंपारण के केसरिया और सुगौली पहुंचे सीएम

Motihari - मोतिहारी के सुगौली, उतरीं सुगांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। जहां पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जीविका भवन में जीविका दीदियों से मुलाकात कर संबोधित किया। उस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं। जीविका के माध्यम से महिलाएं रोजगार करके आगे बढ़ रही हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर आपलोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हमलोग आगे भी करेंगे।

 सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से कहें कि हमें बताएं और आगे क्या करना है। उन्होंने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो लगातार काम करते ही रहते हैं। हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें। हम तो पुरुष का भी काम करते ही हैं और महिलाओं का भी विकास करते हैं।  

इसके बाद नीतीश कुमार की नजर पत्रकारों पर पड़ी और इशारा करते हुए कहा कि सामने पत्रकार लोग खड़े हैं। सब लोग कैसे जन्म लेता है,मां रहती है तब न जी, मां है तभी ना हम लोगों का जन्म हुआ है। पहले का लोग कैसे नहीं सोचता था कि महिलाओं के लिए काम करें। हम तो शुरू से ही काम करते आ रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से कहा कि आप लोगों को जो चाहिए वह करेंगे। और आगे भी करते रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के केसरिया पहुंचे। जहां 201 करोड रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  वहीं सुंदरापुर पंचायत में बने हाई स्कूल खेल मैदान, तालाब, कुआं का उद्घाटन भी किया। इसके  साथ ही जीविका दीदियों से सीएम ने  मुलाकात की बात की और उनका आर्थिक रूप से मदद करने का आश्वासन  भी दिया ।

NSIT
Nsmch

 जीविका  दीदियों ने  बात करते हुए कहा की सीएम नीतीश  कुमार ने हमें मदद करने का आश्वासन दिया है और हमारे काम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश है । हम सब अब आर्थिक रूप से  और बेहतर हो गए हैं । अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमारे लिए काम किया है। उससे हमारे परिवार और हमारी आर्थिक उन्नति हुई है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट