LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR POLITICAL NEWS: वोट नहीं दोगे तो रोड तोड़ दूंगा,जहां वोट नहीं, वहां सड़क नहीं, जनता से बदला लेने पर उतारू पूर्व मुखिया जी, अब शिकंजा कसा तो दे रहे ये दलील

सरकारी खर्च से बनी सड़क को तोड़ा

BIHAR POLITICAL NEWS: जहानाबाद जिले के लगरू मई पंचायत में एक पूर्व मुखिया ने चुनाव में वोट नहीं मिलने के कारण नाराज होकर सरकारी खर्च से बनी सड़क को तोड़ दिया. इस घटना से कई गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है. ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की और पूर्व मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पूर्व मुखिया, जिसका नाम नागेंद्र यादव उर्फ छोटन यादव है, ने सिबल बिगहा गांव में सड़क का निर्माण कराया था. पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.इसके बाद, जब वर्तमान मुखिया बिहारी यादव ने उस सड़क को पुनर्निर्माण करने का प्रयास किया, तो पूर्व मुखिया और उनके समर्थकों ने ट्रैक्टर से हल चलाकर सड़क को तोड़ दिया.गांव वालों का कहना है कि पूर्व मुखिया ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया क्योंकि उन्होंने उसे चुनाव में वोट नहीं दिया.

सड़क टूटने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को बताया और पूर्व मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है, और अब वह उनकी आवाजाही को बाधित कर रहा है.

इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच कराई जा रही है. पूर्व मुखिया का तर्क है कि सड़क उनकी निजी जमीन पर बनाई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है.

NSIT
Nsmch