LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News: तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री संतोष सिंह का पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार और अपराध की परिभाषा उनके परिवार से जुड़ी है

मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध की परिभाषा तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग हैं,बिहार के लोग हंस रहे हैं,तेजस्वी यादव को यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वह बिहार में सुशासन और अपराध की बात करें.

BIHAR NEWS
तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री संतोष सिंह का पलटवार- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कैमूर में  तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यादव परिवार सत्ता में वापस नहीं आ सकता। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध का आरोप लगाया था।संतोष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध की परिभाषा तेजस्वी यादव और उनके परिवार से जुड़ी है।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग तेजस्वी यादव के सुशासन के दावों पर हंस रहे हैं।श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव तो दूर उन्हे उनके पूरे खानदान के लोग भी अगर पगड़ी उतार दें तो भी बिहार में दोबारा सत्ता में वापस नहीं आ सकते।

यूपी उपचुनाव में मिली सफलता पर  बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह कैमूर में कहा कि योगी-मोदी की जोड़ी को उत्तर प्रदेश और पूरे देश में पसंद किया जाता है।उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान समर्थक और देश विरोधी लोगों का समय समाप्त हो रहा है।

जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर बुलडोजर चलने को न्यायिक प्रक्रिया बताया गया।संतोष सिंह ने कहा कि कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के दुकानों पर बुलडोजर चलने को लेकर मंत्री संतोष सिंह का बयान मंत्री संतोष सिंह ने कहा की बुलडोजर चलना वह एक न्यायिक प्रक्रिया में मुझे जो जानकारी है हाईकोर्ट या किसी का आदेश था तब ऐसा हुआ कोई जबरदस्ती बुलडोजर नहीं चलाया है कश्मीर हमारा हिस्सा था है और रहेगा

झारखंड चुनाव को लेकर संतोष सिंह ने गरीब महिलाओं और आदिवासी बहनों की समझदारी पर भरोसा जताया।उन्होंने कहा कि झारखंड का भविष्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के अनुरूप रहेगा।संतोष सिंह ने दावा किया कि हाईकोर्ट या किसी आदेश के तहत ही बुलडोजर चलाया गया था।उन्होंने कहा कि जबरदस्ती बुलडोजर नहीं चलाया गया है।संतोष सिंह ने बिहार में डबल इंजन सरकार की आलोचना को खारिज किया।उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में रहना है तो भारत माता की जय कहना पड़ेगा।संतोष सिंह ने झारखंड चुनाव में भाजपा की संभावनाओं को उजागर किया।झारखंड की मेरी गरीब माताएं बहने आदिवासी बहनें वह समझेंगी थोड़ा समय लगेगा इंतजार करिए तेजस्वी जी आने वाला समय झारखंड अटल जी का है अटल जी का था और अटल जी का ही रहेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव तिवारी