BIHAR NEWS - आरके सिन्हा से मिलने पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा - बिहार से मेरा गहरा जुड़ाव, बताया जेपी आंदोलन से क्या था संबंध

BIHAR NEWS - बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज देर शाम अपने पुराने मित्र व पूर्व सांसद आरके सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। वहीं आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार को विद्वान राज्यपाल मिला है।

BIHAR NEWS - आरके सिन्हा से मिलने पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्
आरके सिन्हा से मिले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद- फोटो : VANDANA SHARMA

PATNA - बिहार के राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान के लिए साल का पहला दिन काफी व्यस्तता वाला रहा है। जहां सबसे पहले वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचे। वहीं इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके आवास पहुंचे। वहीं देर शाम वह अपने पुराने मित्र व पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के आवास पहुंचे। जहां वह लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मुलाकात की और नए साल बधाई दी। 

इस दौरान महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आरके सिन्हा से उनका संबंध बहुत पुराना रहा है। इनके तैयार किए गए आर्गेनिक फसलों का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। आज उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा था। 

Diarch GO

बिहार को मिला विद्वान राज्यपाल

वहीं आरके सिन्हा ने भी कहा कि बिहार को एक विद्वान राज्यपाल मिला है। जिसकी भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव है। वह हिन्दी, उर्दू के साथ संस्कृत के भी अच्छे जानकार हैं। आज उनसे भेंट हुई तो हमलोगों ने लंबी बातचीत की कि कैसे बिहार का जो गौरवशाली इतिहास रहा है, उसे फिर से लौटाया जाए।

जेपी आंदोलन से जुड़ाव

वहीं बिहार से अपने जुड़ाव को लेकर राज्यपाल ने कहा कि वह जेपी आंदोलन से जुड़े रहे हैं, उस समय आंदोलन के नेशनल कॉर्डिनेशन कमेटी का मेंबर था। जाहिर है कि बिहार से लगाव रहा है। यहां उस समय आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ भी काफी बेहतर संबंध रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

बिहार में आया है बदलाव

राज्यपाल ने कहा कि बिहार में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है। आज मुख्यमंत्री के गांव जाने का मौका मिला। जहां जाने में एक घंटे से भी कम समय लगा। सड़के बेहतर हो गई हैं।

REPORT - VANDANA SHARMA