LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

BPSC Protest: बिहार के राज्यपाल ने प्रशांत किशोर की अनशन खत्म करने के लिए की बड़ी पहल, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात

BPSC Protest: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से आज बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर सकते हैं। राज्यपाल के सामने ये अपनी मांगों को रखेंगे।

Bihar Governor Arif khan
Bihar Governor meet a delegation of students- फोटो : social media

BPSC Protest:  70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले 11 दिनों से अनशन पर हैं। वहीं अब उनके अनशन को खत्म करने के लिए बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी पहल की है। राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से कहा है कि वो छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को राजभवनल भेजें। आज छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल मुलाकात करेंगे। यही नहीं राज्यपाल ने यह भी कहा है कि वो छात्रों से मिलकर इस समास्या की समाधान करेंगे। वो हर संभव प्रयास करेंगे की बच्चों की समस्या दूर हो। 

राज्यपाल से मिलेंगे छात्र प्रतिनिधि

मिली जानकारी अनुसार अब सोमवार यानी आज छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर सकता हैं। लेकिन राज्यपाल से मुलाकात से पहले प्रशांत किशोर शेखपुरा आवास पर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में छात्रों की मांग को लेकर चर्चा होगी। जिसके बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के सामने अपनी बातों को रखेंगे। राज्यपाल ने छात्रों की समस्याओं का खत्म करने को लेकर यह बड़ा कदम उठाया है। 

बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग

मालूम हो कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में बापू परीक्षा सेंटर से गड़बड़ी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र पूरी 70 वीं बीपीएससी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आयोग ने उनकी मांगों को दरकिनार कर केवल बापू परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का एग्जाम लिया है। 

पीके का अनशन जारी

इसके बावजूद छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। इस मामले में सुनवाई 15 जनवरी को होनी है। वहीं दूसरी ओर छात्रों के समर्थन में खड़े हुए प्रशांत किशोर का भी अनशन 2 जनवरी से जारी है। 6 जनवरी क पीके को प्रशासन ने गांधी मैदान से गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां 25 हजार के बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत मिली। वहीं अब भी पीके का अनशन जारी है। 

NSIT
Nsmch

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट