LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Cabinet : बिहार कैबिनेट ने सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा की घोषणाओं पर लगाई मुहर, 2 हजार 960 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसम्बर से प्रगति यात्रा पर राज्य के दौरे पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की थी. इन योजनाओं को साकार करने के लिए अब बिहार कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है.

Bihar Cabinet  Metting
Bihar Cabinet Metting- फोटो : news4nation

Bihar Cabinet : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 55 एजेंडों पर मुहर लगी. इसमें 21 स्वीकृत एजेंडे ऐसे रहे जिसे सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए. सीएम नीतीश ने 23 दिसम्बर से प्रगति यात्रा की शुरुआत की थी और विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए कई योजनाओं की घोषणा की है. 

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान 2  हजार 960 करोड रुपए की घोषित योजनाओं को स्वीकृति दी गई है. 

नीतीश कैबिनेट ने मोतिहारी में अल्पसंख्यक विद्यालय बनाए जाने की योजना पर मोहर लगाई है. कैबिनेट में सिवान में अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण पर भी स्वीकृति दी. पटना में दीघा क्षेत्र के जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना पर मोहर लगा दी है. 

हवाई सेवाओं का विस्तार

बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर रक्सौल हवाई अड्डे की विकास के लिए 207 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है. वहीं  दरभंगा हवाई जहाज को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर 244 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है जिसे भूमि अधिग्रहण पर खर्च किया जाएगा. 

NSIT
Nsmch

गन्ना किसानों को बड़ा लाभ 

वहीं, कला संस्कृति विभाग के अंतर्गत 38 पदों के सृजन पर मंजूरी  दी गई. राजस्व भूमि सुधार विभाग के कई एजेंडा पर मुहर लगी है.  किसानों को बड़ी राहत देते हुए ईख के खरीद मूल्य में ₹10 प्रति क्विंटल के दर से बढ़ोतरी की गई है. अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाए जाने को पांच जिलों में मंजूरी दी गई है. अधिकारियों के लिए 60 ऑफीसर्स फ्लैट बनाए जाने को मंजूरी दी गई है जिस पर 246 करोड रुपए खर्च आएंगे 

बिहार पुलिस के सिपाही हवलदार सहायक एवं निरीक्षक के तरह अग्निशमन सेवा के कर्मियों को भी उत्क्रमित वेतनमान का लाभ दे दिया गया है.