LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Bypoll Election 2024- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने किया नामांकन, कहा इस बार नहीं चलेगी बेईमानी

Bihar Bypoll 2024-रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में आज बसपा के सिंबल पर सतीश सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव ने नामांकन दाखिल किया है।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार है। उसके अलावा बिजली, सड़क, पानी भी हमारा मु

सतीश यादव ने किया नामांकन
सतीश यादव ने किया नामांकन - फोटो : देवव्रत तिवारी

 Bihar Bypoll 2024- बिहार में चार सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव हो रहे है। सूबे के तरारी, बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीट पर विधानसभा का उप चुनाव होना है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर आज बसपा के सिंबल पर सतीश सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव ने नामांकन दाखिल किया है।

 सैकड़ों की संख्या में समर्थक नॉमिनेशन में मौजूद रहे। नामांकन के बाद दुर्गावती प्रखंड के बिछिया में एक जनसभा आयोजित की गई है जहां भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। पिंटू सिंह यादव उर्फ सतीश यादव की परिचय की बात करे तो वो रामगढ़ के पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजा हैं।  अंबिका यादव जब चुनाव लड़ते थे तब पिंटू सिंह यादव उनका  चुनावी मैदान में भरपूर साथ देते रहे हैं। बसपा 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के करीब पहुंच गई थी। लेकिन महज कुछ वोटों के अंतर से राजद ने जीत हासिल की थी। रामगढ़ में राजद, बसपा, जनसुराज  और भाजपा चुनावी मैदान में है।

सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया बसपा से रामगढ़ विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन किया है। हमारा मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार है। उसके अलावा बिजली, सड़क, पानी भी हमारा मुद्दा है। पिछली बार चुनाव में बसपा जीत चुकी थी यह सभी को पता है। लेकिन बैक में नहीं जाना चाहता कि बेईमानी किस तरह हुई। इस बार सभी लोग का यही कहना है कि इतना अधिक वोट से जिताएंगे की बेईमान की एक नहीं चलेगी। इस बार हमारी लड़ाई किसी से नहीं है। हम अपने मुद्दे और विचारों को लेकर चुनावी मैदान में है। पिंटू यादव ने कहा कि 13 सालों से समाज सेवा में लगा हूं। कोरोना कल में भी हमने काफी लोगों का सेवा किया है । जनता का डिमांड है इस बार बसपा का परचम लहराएगा।

कैमूर से देवव्रत तिवारी