LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Budget: बिहार के बजट में होगी 6 लाख नौकरियों की भरमार, 3 लाख करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार, महिलाओं पर रहेगी मेहरबान! संविदा कर्मियों को मिलेगा खास तोहफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले नीतीश सरकार अपने बजट को लोकलुभावन रख सकती है. बजट में 6 लाख नौकरियों की घोषणा के साथ ही महिलाओं के लिए विशेष पेंशन स्कीम की घोषणा होने की उम्मीद है जबकि बजट 3 लाख करोड़ का हो सकता है.

Bihar Budget
Bihar Budget - फोटो : news4nation

Bihar Budget: बिहार का अगला बजट नए इतिहास की बानगी बनेगा. वर्ष 2025-26 का बिहार बजट अब तक का राज्य का सबसे बड़ा बजट होने की उम्मीद है. इसका बड़ा संकेत रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकटस्थ मंत्रियों में एक विजय चौधरी ने दिया. उन्होंने संभावना जताई का इस बार का बिहार बजट 3 लाख करोड़ रुपए के पार हो सकता है. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्ष 2005 में राज्य की कमान संभालने के बाद से हर वर्ष राज्य के बजट का आकार बढ़ा है. ऐसे में इस बार का बजट  3 लाख करोड़ रूपये के पार जा सकता है. 

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए भारत सरकार भी हर संभव मदद देने को तैयार है. पिछले बजट में भी बिहार को 11500 करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज राज्य को बाढ़ नियन्त्रण के लिए दिया था. इस बार भी बिहार को वैसी ही उम्मीद और आशा है. सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार का बजट करीब 3.06 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है.  वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी एवं रोजगार, समाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, ढांचागत निर्माण आदि पर मुख्य फोकस रह सकता है. 

19 फरवरी का दिन अहम

सूत्रों की माने तो बिहार विधानमंडल का बजट सत्र फरवरी में होगा. 19 फरवरी को बिहार का बजट पेश हो सकता है. इसमें जहां बजट का आकार 3 लाख करोड़ रूपये के पार जा सकता है. वहीं राज्य में नौकरियों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. खासकर चुनाव से पहले करीब 3 लाख नई नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है. वहीं विधानसभा चुनाव के बाद भी करीब 3 लाख नौकरियों का प्रारूप पेश किया जा सकता है. 

NSIT
Nsmch

विधानसभा चुनाव पर फोकस

इस बार का बिहार बजट राज्य के विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम होगा. ऐसे में कई लोकलुभावन घोषणा भी नीतीश सरकार कर सकती है. इसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत महिलाओं को पेंशन के रूप में 2000 से 2500 रूपये प्रति महीने देने की घोषणा शामिल हो सकती है. 

संविदाकर्मियों की मांग 

बिहार के विभिन्न सरकारी विभागों में संविदाकर्मियों की भरमार है. उनकी संख्या लाखों में है. ऐसे में लम्बे अरसे से अपने वेतन वृद्धि की मांग के साथ ही नियमतिकरण को लेकर लाखों कर्मचारी आस लगाए हैं. नीतीश सरकार अपने इस बार के बजट में ऐसे संविदाकर्मियों की मांग पर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. उनकी मांगों को पूरा कर नीतीश सरकार चुनाव के लिए बड़ी गोटी सेट कर सकते हैं.