LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR POLITICS - लंपट राजनीति का पर्याय है राष्ट्रीय जनता दल, तेजस्वी पिता से पूछें इतना माल कहां से कमाए हैं, डीके टैक्स वाले बयान पर जदयू ने किया पलटवार

BIHAR POLITICS – NDA की कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी को निशाने पर लिया है। उन्होंने राजद को लंपटों की पार्टी बताया और डीके टैक्स पर लालू की कमाई को लेकर हमला बोला है।

BIHAR POLITICS - लंपट राजनीति का पर्याय है राष्ट्रीय जनता दल
राजद पर जदयू ने किया हमला- फोटो : मनोज कुमार सिंह

SHEOHAR - जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार आज शिवहर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल लंपट राजनीति का पर्याय है और जिस शब्द का इस्तेमाल पार्टी के संदर्भ में किया है सभ्य समाज में किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है। पता नहीं है कि चरवाहा विद्यालय से ज्ञान लेकर के उसने राजनीतिक ट्वीट किया है, घर में इस्तेमाल करता हुआ लिखने वाला सामाजिक रूप से उसका इस्तेमाल करता होगा या राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आपसी संवाद में कार्यकर्ता इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। 

माफी मांगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव क्या आपकी सहमति से आरजेडी के ऑफिशल ट्वीट में एक राजनीतिक दल के बारे में तो टिप्पणी की गई है तो माफी मांगे नहीं तो जवाब बड़ा जहरीला मिलेगा। नीतीश कुमार को पार्टी में लेना मतलब कुल्हाड़ी मारने के बराबर है,इस पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा की माने एप्लीकेशन उनके यहाँ लेकर गया था, उनके पिता जी के यहाँ। अरे लालू यादव जी ने नीतीश कुमार जी को पहले फोन किया था। तेजस्वी यादव जी राजनीति में 420 नहीं बनी आर्थिक अपराध में 420 है ही। वहीं नीतीश कुमार जी क्लाइमेट लीडर घोषित हुए हैं,नीतीश कुमार जी को ग्लोबल थिंकर कहा गया है और आपको 420 आर्थिक अपराधी इकाई अपराधी है।जाकर अपने पिता से पूछे की इतना माल कहां से कमाए हैं।

बाढ़ में मछली पकड़ रहे थे

इस दौरान शिवहर मे आगामी 17जनवरी को होने वाले nda के कार्यकर्त्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर जानकारी दी गई साथ ही शिवहर जिला का एक पोस्टर जारी किया गया,जिसमे पूर्व के राजद सरकार के द्वारा बाढ़ के दौरान मछली पकड़ने की बात कही गई है वही NDA की सरकार मे पुल निर्माण होने की बात कही है,प्रेसवार्ता के दौरान जदयू के पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन, शिवहर एनडीए घटक दल के भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह , जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, लोजपा रा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल, भाजपा नेता विनय सिंह, संजय तिवारी,जदयू मीडिया प्रभारी खलीकुर रहमान महबूब आलम सहित जिले के एनडीए के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवहर से मनोज कुमार सिंह