LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

BPSC PROTEST - 14 दिन बाद प्रशांत किशोर ने खत्म किया अपना अनशन, अब अभ्यर्थियों के हक के लिए करेंगे सत्याग्रह

BPSC PROTEST - BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर 14 दिन से अनशन कर रहे प्रशांत किशोर ने आज अन्न ग्रहण कर लिया। पटना के मरीन ड्राइव में बने टेंट सिटी में उन्होंने समर्थकों के बीच फल खाकर अपना अनशन तोड़ा।

BPSC PROTEST - 14 दिन बाद प्रशांत किशोर ने खत्म किया अपना अन
गंगा स्नान के बाद अनशन खत्म करते प्रशांत किशोर- फोटो : अभिषेक कुमार

PATNA - बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर 14 दिन से अनशन कर रहे प्रशांत किशोर ने आखिरकार अन्न ग्रहण कर लिया है। आज गंगा नदी में स्नान के बाद उन्होंने मरीन ड्राइव में बने टेंट सिटी में पहले पूजा की। फिर समर्थकों के फल खाकर अपना अनशन खत्म किया। इस दौरान उनके समर्थक भी बेहद खुश नजर आए।

अब करेंगे सत्याग्रह

प्रशांत किशोर ने बताया कि अब सत्याग्रह करेंगे। जो तब तक चलेगा. जब तक अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस टेंट सिटी में आज से सत्याग्रह शुरू हो रहा है। जिसमें आनेवाले हफ्तों में लाखों लोगों को शामिल किया जाएगा। बिहार में कानून, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर यह सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है।

2 जनवरी से अनशन पर हैं पीके 

प्रशांत किशोर शिक्षा,परीक्षा और रोजगार से जुड़े पांच सूत्रीय मुद्दों को लेकर 2 जनवरी से अनशन पर थे। उनके आंदोलन की मुख्य वजह बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में अनियमितताओं और धांधली के आरोप हैं। जिसके खिलाफ बीपीएससी के अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पीके ने कहा है कि उनका अनशन समाप्त हो रहा है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। 

30 दिसंबर को छात्र संसद का आयोजन

30 दिसंबर को प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के सामने बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ छात्र संसद का आयोजन किया था। उसी दिन अभ्यर्थियों का जत्था मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर पर रोक दिया।

NSIT
Nsmch

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

प्रशांत किशोर के हटने के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी से अनशन शुरू करने की घोषणा की और तय समय पर अनशन पर बैठ गए। 6 जनवरी को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन निजी मुचलके पर न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, लेकिन पीके ने अपना अनशन नहीं तोड़ा। वहीं आज पीके अपना अनशन खत्म करेंगे। 

हाई कोर्ट और अन्य प्रयास

इस दौरान जन सुराज पार्टी ने बीपीएससी पीटी को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया और राज्यपाल से भी मुलाकात की। वैनिटी वैन,अस्पताल में भर्ती होने और गंगा किनारे कैंप लगाने जैसे घटनाक्रम इसी दौरान हुए। इन घटनाओं और विवादों के बाद अब प्रशांत किशोर अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं। वहीं बीते दिन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भी मुलाकात की। हालांकि पीके ने ये भी कहा है कि वो अनशन के अगले चरण का भी ऐलान करेंगे।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट