LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

पटना ADM (सप्लाई) और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर निगरानी का छापा, 1 करोड़ कैश और 35 महंगी घड़ियां बरामद

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एकबार निगरानी ने बड़ा कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने पटना एडीएम (सप्लाई) और उनकी अवर निबंधक पत्नी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी में अबतक 1 करोड़ कैश और भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद हुई है.....

पटना ADM (सप्लाई) और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर
1 करोड़ और भारी मात्रा ज्वेलरी बरामद- फोटो : अनिल कुमार

Patna : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने सोमवार को पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी (जिला अवर निबंधक, दानापुर) के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) अर्जित करने का गंभीर आरोप है। रविंद्र कुमार पूर्व में गयाजी में एसडीएम और सारण में डीपीआरओ के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

पटना के दानापुर स्थित आवास से मिली 500 रुपये के नोटों की 100 से अधिक गड्डियां 

Diarch GO

निगरानी विभाग की टीम ने एडीएम दंपत्ति के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पटना के दानापुर स्थित कश्यप ग्रीनसिटी नहर रोड स्थित उनके आवास पर हुई तलाशी के दौरान अधिकारियों को 500-500 रुपये के नोटों की 100 से अधिक गड्डियां मिलीं। छापेमारी में अब तक कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश तथा 35 से ज्यादा ब्रांडेड और महंगी कलाई घड़ियां बरामद की जा चुकी हैं।

बेगूसराय स्थित पैतृक आवास पर 6 सदस्यीय टीम की छापेमारी 

NSIT
Nsmch

दूसरी ओर, बेगूसराय जिला मुख्यालय के नगर थाना अंतर्गत पोखरिया (वार्ड नंबर-37) स्थित एडीएम के पैतृक आवास पर निगरानी विभाग की 6 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 1:00 बजे पहुंची। टीम द्वारा वहां भी लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अचल संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।

घोषित आय से संपत्ति का कराया जा रहा मिलान, निगरानी थाने में मामला दर्ज 

निगरानी अधिकारियों के अनुसार, यह मामला निगरानी थाने में दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। मौके से बरामद भूखंडों के दस्तावेज, बैंक खातों, आभूषणों और अन्य निवेश पत्रों की जांच की जा रही है तथा उनका मिलान दोनों अधिकारियों द्वारा पूर्व में सरकार को दी गई घोषित आय और संपत्ति के ब्योरे से किया जा रहा है।

कार्रवाई पूरी होने के बाद निगरानी विभाग जारी करेगा विस्तृत ब्योरा 

पटना और बेगूसराय दोनों स्थानों पर निगरानी टीम की छापेमारी और तलाशी अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी था। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद बरामद नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, निवेश पत्रों और अचल संपत्तियों का अंतिम व विस्तृत आधिकारिक ब्योरा साझा किया जाएगा।

अनिल की रिपोर्ट