LATEST NEWS

  • Bihar News : निशांत ने नीचे गिरी कलम उठाकर माथे से लगाया, सादगी व संस्कार देख हैरान रह गईं लेसी सिंह, लोग कर रहे तारीफ
  • Bihar News : निशांत ने नीचे गिरी कलम उठाकर माथे से लगाया, सादगी व संस्कार देख हैरान रह

  • Sudhakar Singh
  • Sudhakar Singh: 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस या सांसद की आवाज दबाने की कोशिश? DG कुंदन कृष्णन

  • Maha Navami CM Samrat Chaudhary Performs Kanya Pujan
  • Maha Navami: महानवमी पर मां दुर्गा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM सम्राट चौधरी ने

  • Lalu Yadav Rohini Acharya
  • Lalu Yadav: मां का दर्शन करने ले जा रहे लालू यादव! रोहिणी के सवाल पर मुस्कुराए पिता, वीडियो

  • Patna Cylinder Blast
  • Patna news: पटना में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम, खाना बनाते वक्त धमाका, युवक की दर्दनाक मौत

पटना के कदमकुआं में बंद फ्लैट का ताला काटकर चोरी : दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बीते सितंबर माह में बंद फ्लैट का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले मे पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को हथियार के साथ धर दबोचा है.....

पटना के कदमकुआं में बंद फ्लैट का ताला काटकर चोरी : दो शातिर
पटना में हुई चोरी मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक बंद फ्लैट का ताला काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और शिव कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है।


तीन फ्लैटों के ताले तोड़े, एक बंद फ्लैट से लाखों के गहने और घड़ियां उड़ाईं

यह पूरी दुस्साहसिक घटना 21 सितंबर की रात की है, जब कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास स्थित आंगन अपार्टमेंट में चोरों ने धावा बोला था। शातिर चोरों ने एक साथ अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़ा, जिनमें से एक बंद फ्लैट को मुख्य रूप से निशाना बनाया। चोर वहां से लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने और कीमती घड़ियां चुराकर आसानी से फरार होने में सफल रहे थे।


तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान

इस सनसनीखेज चोरी की वारदात के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस की इस कुशल जांच के जरिए अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की गई। इस क्रम में सबसे पहले शिवा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिससे हुई पूछताछ के बाद अन्य अभियुक्तों का सुराग मिला।


राजेंद्र नगर से आरोपी राहुल गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नंद नगर कॉलोनी निवासी आरोपी राहुल कुमार को राजेंद्र नगर रोड नंबर 10 के समीप से दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन में लोड जिंदा कारतूस और चोरी की एक कीमती घड़ी बरामद की है। इस हथियारों की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।


प्राथमिकी दर्ज, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

NSIT
Nsmch

इस पूरे मामले को लेकर कदमकुआं थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि चोरी की इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी बहुत जल्द कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।

अनिल की रिपोर्ट