LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

विधायक आवासीय परिसर की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान : डॉ. प्रेम कुमार

पटना : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता,

विधायक आवासीय परिसर की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान : डॉ. प

पटना : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आवास आवंटन तथा बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

माननीय अध्यक्ष ने विधायक आवासीय परिसर में माननीय सदस्यों को हो रही समस्याओं तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी से माननीय मंत्री को अवगत कराया। बैठक में तीन या अधिक बार निर्वाचित माननीय सदस्यों के अनुरोध पर नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर से बाहर आवास आवंटित करने तथा विधान सभा के माननीय सचेतकों को परिसर से बाहर आवास उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

Diarch GO

माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने आश्वस्त किया कि विधायक आवासीय परिसर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने जानकारी दी कि विधान सभा के माननीय सचेतकों को विधायक आवासीय परिसर से बाहर आवास आवंटित करने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। तीन या अधिक बार निर्वाचित माननीय सदस्यों के अनुरोध पर परिसर से बाहर आवास आवंटित करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस क्रम में कई माननीय सदस्यों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर में अनधिकृत रूप से रह रहे पूर्व सदस्यों से आवास खाली कराने तथा निर्धारित दंडात्मक किराये की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। परिसर के फेज-1 एवं फेज-2 में कॉम्फेड और वेजफेड की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि फेज-3 में भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिहार विधान सभा पूल के आवासों की समयबद्ध मरम्मत तथा आवासों के भीतर एवं आसपास उगे पौधों की योजनाबद्ध छंटाई भी शीघ्र कराई जाएगी।

NSIT
Nsmch

संग्रहालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान नई दिल्ली के अध्ययन दौरे पर गई भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय की संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। टीम ने संसद भवन एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय के भ्रमण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर निर्माणाधीन बिहार विधान सभा संग्रहालय के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। इस संबंध में दिए गए प्रस्तुतीकरण के दौरान माननीय अध्यक्ष ने डिजाइन में किए गए बदलावों पर अपने सुझाव दिए।

बैठक में विधायक आवासीय परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए चयनित एजेंसी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण शीघ्र सभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक के उपरांत माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संग्रहालय निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि संग्रहालय का निर्माण कार्य अगले वर्ष मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 

बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।