LATEST NEWS

  • 'बेली स्क्वायर मॉल' का सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन : पटनावासियों को 150 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ मिला खरीदारी और मनोरंजन का नया ठिकाना
  • 'बेली स्क्वायर मॉल' का सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन : पटनावासियों को 150 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ मिला

  • Patna Senior Citizen Harassment Case
  • Patna Senior Citizen Abuse: SDO के निर्देश पर भी नहीं खाली हुआ घर, न्याय की आस में थाने

  • बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल
  • बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति गंभीर

  • Bihar News : गयाजी में मूर्तिकार विक्की बिंदु ने बिना मिट्टी और रंग के बनाई माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा, 50 हजार पेंसिल और छिलकों  का किया इस्तेमाल
  • Bihar News : गयाजी में मूर्तिकार विक्की बिंदु ने बिना मिट्टी और रंग के बनाई माँ दुर्गा की

  • पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपने आवास पर कर रहे शारदीय नवरात्र पर भव्य अनुष्ठान, देश और प्रदेशवासियों को दी नवरात्र की अनंत शुभकामनाएं
  • पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपने आवास पर कर रहे शारदीय नवरात्र पर भव्य अनुष्ठान, देश और प्रदेशवासियों को

DGP (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ा : गृह विभाग ने अगले आदेश तक के लिए बढ़ाई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

बिहार डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार के रुप में जिम्मेवारी संभाल रही वरिष्ठ आईपीएस प्रीता वर्मा के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है....

DGP (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ
DGP (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ा- फोटो : सोशल मीडिया

Patna : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा (1991 बैच) के पास मौजूद पुलिस महानिदेशक (DGP), बिहार के अतिरिक्त प्रभार की अवधि को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा सोमवारको औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

राज्यपाल के आदेश से जारी हुआ आदेश 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रीता वर्मा वर्तमान में महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना) के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में जारी विभागीय अधिसूचना संख्या-11255 (दिनांक- 15.09.2026) के निरंतरता में उन्हें सौंपा गया DGP बिहार का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक विस्तारित रहेगा। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देशानुसार सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किया गया है। 

Diarch GO

प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर प्रतिलिपि प्रेषित 

इस अधिसूचना की प्रतियां वित्त विभाग, ई-गजट कोषांग, महालेखाकार (बिहार), भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मुख्य सचिव कार्यालय, राजभवन तथा राज्य के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों व प्रमंडलीय आयुक्तों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेज दी गई हैं। 

NSIT
Nsmch