LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल

बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले से सड़क दुर्घटना की खबर मिलना आम बात हो गई है। ताजा मामला पटना के बाढ़ से सामने आया जा रहा सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए है....

बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बस ने कंटेनर में म
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल- फोटो : रवि शंकर

Patna : पटना जिले अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र स्थित रासबाग के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के चक्कर में एक अनियंत्रित बस ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बाइक सवार दंपति से जा टकराया।

मौसा की शव यात्रा में जा रहे पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डीह निवासी सुनील कुमार और उनकी पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। 

Diarch GO

परिजनों के मुताबिक, दोनों अपने मौसा की अंतिम यात्रा (शव यात्रा) में शामिल होने जा रहे थे, तभी इस हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यात्रियों को चोट लगने के बावजूद बस लेकर फरार हुआ चालक, जांच में जुटी पुलिस

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस खुद भी एक अंतिम संस्कार (शव यात्रा) में शामिल होने जा रही थी। टक्कर के बाद बस में सवार कई यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन हादसे के तुरंत बाद चालक मौका देखकर बस लेकर फरार होने में कामयाब रहा। 

घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक और वाहन का पता लगाने के लिए छानबीन में जुटी हुई है।

रवि शंकर की रिपोर्ट